Tejashwi Yadav के बारे में Nitish Kumar ने ऐसा क्या कह दिया कि बिहार में मची सियासी खलबली

Patna: CM Nitish Kumar ने कहा कि हमने लोगों को रोजगार दी और Tejashwi Yadav शिक्षक बहाली का झूठा श्रेय ले रहे हैं।

उनसे यह बात पूछिए कि प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में 50 एवं अन्य सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण का प्रावधान किसने बनाया।

मुख्यमंत्री ने तंजी करते हुए कहा कि 2005 से लेकर 2020 तक 50000 नौकरियों का भी क्रेडिट क्यों नहीं ले लेते हैं। आज बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की भागीदारी भारत में सबसे ज्यादा है। सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर परोक्ष रूप पर हमला करते हुए कहा कि कोई 9 बच्चा पैदा करता है। उन लोगों को तो सिर्फ बेटे बेटियों की चिंता है।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम दो दफा गलतफहमी से उन लोगों के साथ चले गए थे, परंतु अब कहीं नहीं जाएंगे। बीजेपी के साथ रहकर विकास की गति को और तेज करेंगे।

मुख्यमंत्री ने मुस्लिम भाइयों से कहा की याद करिए राष्ट्रीय जनता दल के राज में कितना दंगा होता था। जब हमने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई तो एक भी दंगा नहीं हुआ। बिहार में डर का माहौल खत्म किया हमने।

Nitish Kumar इन जगहों पर जनता को संबोधित कर रहे थे

शुक्रवार को मुख्यमंत्री काराकाट लोकसभा क्षेत्र के नोखा बाजार समिति प्रांगण में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष व प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा एवं अरवल जिले मैं जहानाबाद से जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में आधी आबादी के सशक्तिकरण को सामाजिक क्रांति कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के बदलाव की कहानियां और उनकी आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी के बिहार मॉडल को भारत और दुनिया में नजीर कहा जा रहा है। आज देश महिला सशक्तिकरण के बिहार मॉडल को अपना रहा है।

यह भी पढ़े: बिहार में चुनाव हिंसा को लेकर F.I.R में Rohini Acharya का नाम शामिल

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.