Lok Sabha में जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें: Sudesh Mahto

रांची: हमारी तैयारी राज्य की सभी 14 Lok Sabha सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसके लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।

तमाड़ की जनता हमारे लिए एक परिवार है। इस सीट पर एनडीए के पक्ष में एक बड़ा जनादेश पाने और भविष्य में यहां पर एक बेहतर नेतृत्व देने की हमारी तैयारी है।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू में आजसू पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम और पंचायत प्रभारियों के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर संवाद किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी का यह कार्यलय क्षेत्र की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का काम करेगा। यह कार्यालय क्षेत्र की जनता की सेवा में हमेशा कार्यरत रहेगा। तमाड़ विधानसभा के विकास में इस कार्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

पंचायत व ग्राम प्रभारियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर दोहरी जिम्मेदारी है। लोकसभा चुनाव के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लगना है। पार्टी ने पूरे राज्य में ग्राम प्रभारी सुनिश्चित किया है। हर गांव में महिला और पुरुष प्रतिनिधि बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है।

बुंडू, तमाड़ और अड़की क्षेत्र में भी इस काम को पूरा कर लिया गया है अब तय समय के अंदर चूल्हा प्रमुखों के चयन के दायित्व को भी आप सभी पूरा करें।

इस अवसर पर मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, केंद्रीय महासचिव रामजी यादव, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ सुधीर यादव, केंद्रीय सचिव रामदुर्लभ मुंडा, जिला परिषद विजय मनकी, श्याम महतो, परमेश्वरी सांडिल, राजकिशोर कुशवाहा, सुनील जायसवाल, रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह, केंद्रीय सचिव पारसनाथ उराँव, संजय सिद्धार्थ, संजय महतो, मोसिन खान, सुधा मुण्डू, गुंजल इंकिर मुंडा, रमेश मुंडा, रमेश साहू, सिद्धार्थ साहू, जगदीश साहू, अजु पटनी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: झारखंड में भाजपा को मिला झटका, Girinath Singh ने छोड़ी पार्टी

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.