Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद के बरवाअड्डा में दूसरे दिन भी जारी है ACB की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में मोटोजेन शोरूम में हो रही छापेमारी

धनबाद के मोटोजेन शोरूम में दूसरे दिन भी जारी है ACB की छापेमारी
---Advertisement---

ACB Raid in Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत काशीटांड़ स्थित मोटोजेन शोरूम और पंडुकी बरवाअड्डा स्थित एचएन मोटर्स एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की दूसरे दिन भी छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले को लेकर की जा रही है। छापेमारी में रांची और धनबाद ACB की संयुक्त टीम शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, ACB की टीम ने शोरूम से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं वित्तीय लेन-देन से संबंधित कागजात भी खंगाले जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान शोरूम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एसीबी ने मंगलवार को स्निग्धा सिंह के नियंत्रण वाली टाटा मोटर्स व महिंद्रा से जुड़े छह शोरूम में छापेमारी की। जो बुधवार को भी जारी है। सूत्रों के अनुसार इन शोरूम की निदेशक स्निग्धा सिंह हैं, जो आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी है। स्निग्धा सिंह आइएएस विनय कुमार चौबे के सहयोगी विनय सिंह की पत्नी हैं। इस केस में स्निग्धा सिंह अभी फरार चल रही हैं।

Also Read: मधेपुरा में बढ़ती ठंड ने ली अज्ञात व्यक्ति की जान, पुलिस जांच में जुटी

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार की देर शाम धनबाद सहित राज्य में सात स्थानों पर ACB ने एक साथ छापेमारी की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment