Jharkhand News: जमशेदपुर से करीब 65 किलोमीटर दूर धालभूमगढ़ थाना इलाके के कांस गांव से एक दुखद और संवेदनशील घटना सामने आई है। एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की कांस गांव की रहने वाली थी और धीबर समुदाय की थी। आज सुबह गांव के पास एक पेड़ से नाबालिग का शव लटका हुआ मिला। परिवार और गांव वालों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़की के हाथ पर “D + L” अक्षर लिखे हुए थे, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
लड़की के हाथ पर लिखे अक्षरों के पीछे की वजह जानने के लिए गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। गांव वालों का कहना है कि लड़की पिछले कुछ दिनों से चुप-चुप रहती थी, लेकिन आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। इस बीच, गांव वाले इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी। प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है और हर एंगल से जांच कर रहा है।
Also Read: नए साल के जश्न के बीच दर्दनाक हादसा, 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत





