Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर के टेल्को में धारदार हथियार से हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस

On: January 4, 2026 9:23 PM
Follow Us:
जमशेदपुर के टेल्को में धारदार हथियार से हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस
---Advertisement---

Jharkhand News: रविवार को जमशेदपुर के टेल्को थाना इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने मोहम्मद सोहेल नाम के एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से घायल कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और फिलहाल जमशेदपुर के MGM अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल मोहम्मद सोहेल जुगसलाई थाना इलाके के खजांची मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है।

add

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेल्को थाना इलाके में कुछ अज्ञात अपराधियों ने अचानक मोहम्मद सोहेल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की… बाबू फ्लैट के पास रहने वाला एक और युवक भी इस हमले में घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सबूत बरामद किए हैं और आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में निजी दुश्मनी या पुरानी रंजिश की संभावना जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। टेल्को थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है और घायल के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read: लोहरदगा में पंचायत सचिव की जिम्मेदारी और वित्तीय अनियमितताओं पर विवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment