Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ATS Raid in Jamshedpur: दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस ने जमशेदपुर में तीन युवकों को हिरासत में लिया

On: January 13, 2026 10:23 AM
Follow Us:
दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस ने जमशेदपुर में तीन युवकों को हिरासत में लिया
---Advertisement---

Jharkhand ATS Raid in Jamshedpur: दिल्ली पुलिस ने रांची एटीएस के सहयोग से सोमवार को जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस युवक की निशानदेही पर की गई थी, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से दो अलग-अलग पासपोर्ट के जरिए विदेश यात्रा करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया था।

add

पुलिस टीम गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी, साकची, गोलमुरी और कपाली इलाके में पहुंची। गोलमुरी के टुइलाडुंगरी और मुस्लिम बस्ती के बीच स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी के दौरान अब्दुल गनी और दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध अफगानी दस्तावेज भी बरामद किए गए।

तीनों को गोलमुरी थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। देर रात पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस पर छोड़ते हुए लिखित जवाब तलब किए गए। दिल्ली से गिरफ्तार युवक को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

Also Read: बलबड्डा थाना का गश्ती वाहन जर्जर, जवानों को ठेलकर करना पड़ रहा है स्टार्ट

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक गोलमुरी का निवासी है और पिछले कुछ महीनों से टुइलाडुंगरी में अपने साथियों के साथ रह रहा था। करीब दो माह पहले वह अफगानिस्तान और कई अरब देशों की यात्रा कर दिल्ली लौटा था। जांच में फर्जी पासपोर्ट से विदेश यात्रा का प्रयास सामने आया। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश भी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment