Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में लौटी ठंड, 5 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, 3 जिलों में यलो अलर्ट

On: February 5, 2026 11:55 AM
Follow Us:
झारखंड में लौटी ठंड, 5 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, 3 जिलों में यलो अलर्ट
---Advertisement---

झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते 48 घंटों में जहां न्यूनतम तापमान बढ़ रहा था और दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, वहीं अब अचानक तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आज राज्य के 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

add

हिमालय की बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड के मौसम पर दिख रहा है। खूंटी, गुमला, पलामू, हजारीबाग और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री तक गिर सकता है, कुछ जगहों पर इससे भी कम दर्ज होने की संभावना है।

3 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

आज पलामू, गुमला और चतरा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रह सकती है। ऐसे में सुबह-सुबह यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दक्षिणी झारखंड में भी बढ़ेगी ठंड

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और खरसावां जैसे दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा और दिन में ठंडी हवा चल सकती है।

सेहत को लेकर बरतें सावधानी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम ‘ट्रांजिशन फेज’ है, यानी ठंड से गर्मी की ओर जाने का दौर। अचानक तापमान में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम और वायरल का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को खासतौर पर सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। दिन में गर्मी होने की वजह से लोग गर्म कपड़े पहनने से बचते हैं और शाम होते ही अचानक तापमान में गिरावट से उन्हें ठंड लगने के आसार बढ़ जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment