Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और तत्कालीन चीफ इंजीनियर की करोड़ों की संपत्ति जब्त

On: February 10, 2026 3:45 PM
Follow Us:
झारखंड में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और तत्कालीन चीफ इंजीनियर की करोड़ों की संपत्ति जब्त
---Advertisement---

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और उनके सहयोगियों की 86 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति को स्थायी रूप से जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियों में महंगी लग्जरी गाड़ियां और देश के बड़े शहरों में स्थित रियल एस्टेट शामिल हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति में से करीब 49 करोड़ रुपये की संपत्ति अकेले वीरेंद्र राम और उनके परिवार के नाम पर पाई गई है।

add

दिल्ली में बड़े पैमाने पर निवेश का खुलासा

ED की जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र राम ने भ्रष्टाचार से अर्जित धन को छिपाने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भारी निवेश किया। जानबूझकर संपत्तियों की कीमत दस्तावेज़ों में कम दिखाई गई, जबकि वास्तविक भुगतान करोड़ों रुपये नकद में किया गया।

साकेत इलाके में करोड़ों की संपत्तियां

जांच में दिल्ली के पॉश साकेत इलाके में कई संपत्तियों का खुलासा हुआ है

पिता गेंदा राम के नाम पर करीब 22 करोड़ रुपये की जमीन, जिसमें से 18.50 करोड़ रुपये नकद भुगतान किए गए।

पत्नी राजकुमारी के नाम पर 11.30 करोड़ रुपये का फ्लैट, जिसमें 6.35 करोड़ रुपये नकद चुकाए गए।

साकेत में ही एक अन्य फ्लैट, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है, इसके लिए 3.22 करोड़ रुपये नकद भुगतान किया गया।

वीरेंद्र राम और परिवार की संपत्तियों पर सबसे बड़ा शिकंजा

ED ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव लाल, तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और उनके करीबियों की कुल 86.61 करोड़ रुपये की संपत्तियों को स्थायी रूप से सीज कर दिया है। इस कार्रवाई में सबसे बड़ा हिस्सा वीरेंद्र राम और उनके परिवार की संपत्तियों का है।

लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी जब्त

जांच में यह भी सामने आया है कि वीरेंद्र राम के पास लग्जरी गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन है

बेटे आयुष के नाम पर ऑडी और फॉर्च्यूनर

पत्नी के नाम पर एक ऑडी कार

सास पानामति देवी को 27 लाख रुपये की स्कोडा कार गिफ्ट में दी गई

इन सभी वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर ED ने इन वाहनों को भी जब्त किया है।

जांच का दायरा और बढ़ा, और इंजीनियरों को समन

ED ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कई अन्य इंजीनियरों को समन जारी किया है। आने वाले दिनों में उनसे पूछताछ की जाएगी और जांच का दायरा और विस्तृत होने की संभावना है।

Also Read- अब खैर नहीं!1700 माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त, DGP ने तैयार किया ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का प्लान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment