फरवरी का दूसरा हफ्ता यानी 11 से 14 फरवरी 2026 के बीच भारतीय सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। दर्शकों के लिए यह फरवरी का दूसरा हफ्ता एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर रहने वाला है। यानी वेलेंटाइन का ये हफ्ता मनोरंजन के लिए पावरपैक रहने वाला है।

तेलुगु सिनेमा से ‘Funky’ (रोमांटिक कॉमेडी), ‘Amaravathiki Aahwanam’ (हॉरर थ्रिलर), ‘Nilave’ (रोमांटिक म्यूजिकल) 13 फरवरी को और ‘Couple Friendly’ 14 फरवरी को रिलीज होगी। तमिल फिल्मों में ‘My Lord’ (ड्रामा), ‘Pookie’, ‘Kaa – The Forest’ (एडवेंचर थ्रिलर), ‘Sweety Naughty Crazy’ (रोमांटिक कॉमेडी) और ‘Mylanji’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में आएंगी।
थिएटर में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों में ‘Saiyaara’ की स्पेशल री-रिलीज, एक्शन थ्रिलर ‘O Romeo’ और ‘Tu Yaa Main’ शामिल हैं। ये फिल्में 13 फरवरी को रिलीज होंगी।
मलयालम फिल्मों में ‘Koodothram’ 12 फरवरी को, जबकि ‘Pennum Porattum’ और ‘Sukhamano Sukhamann’ 13 फरवरी को रिलीज होंगी। कन्नड़ फिल्मों में ‘Sarala Subbarao’ 12 फरवरी को, ‘Maggi Pusthaka’ 13 फरवरी को और ‘Seetha Payana’ 14 फरवरी को रिलीज होगी।
हॉलीवुड फिल्म ‘Wuthering Heights’ भी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी कई बड़ी रिलीज देखने को मिलेंगी। ‘Kohrra Season 2’ आज से नेटफ्लिक्स पर और कोर्टरूम ड्रामा ‘Amar Vishwas’ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आएगी।
यानी वेलेंटाइन का ये हफ्ता मनोरंजन प्रेमियों के लिए कई विकल्प लेकर आ रहा है।
ये भी पढ़ें- झारखंड में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और तत्कालीन चीफ इंजीनियर की करोड़ों की संपत्ति जब्त





