Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुलाब, पिस्टल और शराब दिखाकर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, अब महिला के खिलाफ मुंगेर पुलिस ने किया मामला दर्ज

गुलाब, पिस्टल और शराब दिखाकर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, अब महिला के खिलाफ मुंगेर पुलिस ने किया मामला दर्ज
---Advertisement---

बिहार के मुंगेर जिले में रहने वाली एक महिला का वीडियो पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। ये वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति को गुलाब और शराब देते हुए नजर आ रही है। बात यहीं खत्म नहीं हुई इसी महिला की पिस्टल के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें सामने आने के बाद मुंगेर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

मुंगेर पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो 7 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में जो महिला गुलाब, गन और शराब के साथ दिख रही है उसकी पहचान कंचन देवी के रूप में हुआ है। महिला रोज़ डे के अवसर पर अपने पति को गुलाब भेंट करती दिख रही है। इसके बाद वह अपने पति को एक गिलास में शराब और शराब की बोतल देते हुए दिखाई देती है। जबकि बिहार में शराब बंदी लागू है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा किया गया था। जिसके बाद ये सोशल मीडिया  पर तेजी से वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।

इसी दौरान सोशल मीडिया पर कंचन देवी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। जिनमें वह एक ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें वायरल होते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसने संबंधित महिला के घर पर छापेमारी की और सच्चाई को उजागर किया।

जांच में सामने आया कि वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहा पिस्टल दीनदयाल चौक निवासी विशाल कुमार का लाइसेंसी हथियार है। उसी पिस्टल के साथ कंचन देवी ने फोटो खिंचवाई थी। पुलिस ने इस मामले में कंचन देवी और लाइसेंसी हथियार धारक विशाल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read- फरवरी का दूसरा हफ्ता बनेगा खास: नई फिल्में और वेब सीरीज की भरमार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment