Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड निकाय चुनाव: भाजपा ने 18 बागी उम्मीदवार को नोटिस भेजकर पार्टी के खिलाफ फैसले पर मांगा जवाब

झारखंड निकाय चुनाव: भाजपा ने 18 बागी उम्मीदवार को नोटिस भेजकर पार्टी के खिलाफ फैसले पर मांगा जवाब
---Advertisement---

झारखंड नगर निकाय चुनाव में 18 बागी उम्मीदवार पार्टी के गले की हड्डी बन चुके हैं। पार्टी ने इस पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी के खिलाफ फैसले लेने पर जवाब मांगा है।भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ रहे 18 नेताओं को पार्टी ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने धनबाद में मुकेश पांडेय, संजीव सिंह और भृगुनाथ महतो को नोटिस भेजा है। देवघर में बाबा बलियासे और पलामू में परशुराम ओझा से जवाब मांगा गया है। इन नेताओं को प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा की ओर से नोटिस भेजा गया है और 7 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

हम आपको बता दें कि यह झारखंड नगर निकाय चुनाव पार्टी बैनर के तले नहीं लड़ा जा रहा है, लेकिन प्रदेश की सभी पार्टियों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसी कड़ी में धनबाद के झरिया से भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने धनबाद में संजीव अग्रवाल का समर्थन किया है।

इसी तरह देवघर में भाजपा समर्थित रीता चौरसिया के सामने बाबा बलियासे और पलामू में पार्टी समर्थित अरुणा शंकर के सामने परशुराम ओझा की पत्नी जानकी देवी चुनाव लड़ रही हैं। चास नगर निगम क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अविनाश कुमार के सामने चुनाव लड़ रहीं परिंदा सिंह को भी पार्टी ने नोटिस भेजा है।

भाजपा की जिला कमेटी ने गिरिडीह, जमशेदपुर और चाईबासा समेत कई जिलों के 18 नेताओं को पत्र भेजकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment