Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के पलामू में फूड प्वाइजनिंग से 175 लोग बीमार

On: February 17, 2026 1:49 PM
Follow Us:
झारखंड के पलामू में फूड प्वाइजनिंग से 175 लोग बीमार
---Advertisement---

झारखंड के पलामू जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले में फूड प्वाइजनिंग से करीब 175 लोग बीमार पड़ गए। बीमारों में बड़ी संख्या बच्चों की बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं उपचार की व्यवस्था शुरू की।

add

जानकारी के अनुसार, यह घटना पलामू जिले के एक गांव द्वारका के रघुवा खड़ में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के दौरान हुई। मेले में भोजन करने के कुछ समय बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

उल्टी, दस्त से परेशान मारीजों को पांकी कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक,अधिकांश मरीजों की हालत अब स्थिर है। ज्यादातर लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि करीब 10 से 12 लोगों की इलाज अभी भी जारी है।

जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में भोजन के दूषित होने की आशंका जताई जा रही है। खाद्य सामग्री के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ और दवाइयों की व्यवस्था की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment