मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब वे एक मामले की डायरी मे संशोधन के नाम पर थाने के बाहर ही दारोगा भास्कर मिश्रा 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे।

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले मे लगातार दूसरे दिन विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को ही विजिलेंस की टीम ने प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार 50 हजार रुपये रिस्वत लेते गिरफ्तार किया था। वहीं अब मुजफ्फरपुर के सदर थाना मे पदास्थापित 2019 बैच के दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा को निगरानी विभाग ने 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
दरअसल एक केस के मामले में सहूलियत देने और केस डायरी को कमजोर करने के बदले में भास्कर मिश्रा पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग की थी। जिसमें 30 हजार में बात फाइनल हुई। वहीं शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी। सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और 15 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी विभाग के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर थाना परिसर में ही की गई। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई। जहां आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।





