Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची हवाई फायरिंग मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी

On: February 18, 2026 7:32 PM
Follow Us:
रांची हवाई फायरिंग मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी
---Advertisement---

रांची में हवाई फायरिंग की घटना पर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे विकास अस्पताल के पास टोयोटा शो रूम के पास अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में सदर मेसरा थाना में कांड संख्या 49/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की थी।

रांची के सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार जांच के दौरान 17 फरवरी को वरीय अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि घटना का मुख्य आरोपी बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के सुंदर विहार में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटू (20 वर्ष)  को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार, गोली, मोटरसाइकिल, कपड़े और चप्पल अपने घर में छिपाकर रखे हैं। उसकी निशानदेही पर पांचा स्थित घर से सभी सामान बरामद कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने उसकी सूचना पर चार अन्य आरोपियों करन कुमार उरांव, विशाल मुण्डा, सेंटू सिंह और रामानन्द कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

4 फरवरी को मेसरा थाना अंतर्गत विकास हॉस्पिटल के नजदीक टोयटो शोरूम के सामने एक राउंड फायरिंग की गई थी। जिसके बाद राहुल सिंह गिरोह ने इसकी ज़िम्मेदारी ली थी। साथ ही टोयोटा शोरूम के मालिक से रंगदारी की मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें- सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, 11 महीने में दूसरी बार दिया बच्चे को जन्म

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment