Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand Air Pollution: दिवाली के बाद रांची-धनबाद समेत कई शहरों की हवा खराब

दीवाली की रात छोड़े गए पटाखों का असर अब झारखंड के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता पर साफ दिखने लगा है। रविवार को दीवाली मनाने के बाद सोमवार सुबह राज्य के अलग-अलग शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ पाया गया। राजधानी रांची के साथ-साथ धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर और चक्रधरपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'अस्वास्थ्यकर' (unhealthy) श्रेणी में पहुंच गया।

Jharkhand Air Pollution: दिवाली के बाद रांची-धनबाद समेत कई शहरों की हवा खराब
---Advertisement---

Jharkhand Air Pollution: दीवाली की रात छोड़े गए पटाखों का असर अब झारखंड के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता पर साफ दिखने लगा है। रविवार को दीवाली मनाने के बाद सोमवार सुबह राज्य के अलग-अलग शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ पाया गया। राजधानी रांची के साथ-साथ धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर और चक्रधरपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘अस्वास्थ्यकर’ (unhealthy) श्रेणी में पहुंच गया।

Jharkhand Air Pollution: हजारीबाग में सबसे ज्यादा AQI

AQI.in के रियल-टाइम वायु प्रदूषण डैशबोर्ड पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, हजारीबाग में सबसे अधिक 173 AQI दर्ज किया गया। वहीं, धनबाद में AQI 167, जमशेदपुर और चक्रधरपुर दोनों जगहों पर 161 और राजधानी रांची में 159 रहा। इन सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता को ‘अस्वास्थ्यकर’ (अनहेल्दी) की श्रेणी में रखा गया।

PM2.5 और PM10 का स्तर भी बढ़ा

शहरों में मुख्य प्रदूषकों PM2.5 और PM10 का स्तर अलग-अलग रहा। हजारीबाग में PM2.5 का स्तर 88 µg/m³ और PM10 का स्तर 104 µg/m³ था। धनबाद में PM2.5 का स्तर 78 µg/m³ और PM10 का स्तर 137 µg/m³ दर्ज किया गया।

राजधानी रांची में PM2.5 का स्तर 68 µg/m³ और PM10 का स्तर 97 µg/m³ था। वहीं, चक्रधरपुर में PM2.5 का स्तर 70 µg/m³ और PM10 का स्तर 84 µg/m³; चित्तरंजन में PM2.5 का स्तर 87 µg/m³ और PM10 का स्तर 111 µg/m³; तथा जमशेदपुर में PM2.5 का स्तर 69 µg/m³ और PM10 का स्तर 83 µg/m³ दर्ज किया गया। सोमवार सुबह रांची में तापमान 24°C दर्ज किया गया, और सापेक्ष आर्द्रता (relative humidity) 44% रही।

सुबह-शाम बढ़ रहा ठंड का असर

इस बीच झारखंड के कई जिलों में ठंड का असर तेज होने लगा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड महसूस हो रही है। गुमला, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग और रांची में ठंड का असर साफ देखा जा सकता है। खासकर गुमला में तापमान लगातार गिर रहा है।

यह भी पढ़ें: Amba Prasad News: अंबा प्रसाद सरकारी आवास खाली कराने पर भड़कीं, बोलीं- दिवाली यहीं मनाऊंगी

यह भी पढ़ें: Jharkhand Topper Award: झारखंड के टॉपर्स को CM हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment