RRB Vacancy 2026: सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में जगह पाने का एक बेहतरीन मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ‘आइसोलेटेड कैटेगरी’ (isolated categories) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 191 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 दिसंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
RRB Vacancy 2026: किन पदों पर कितनी होगी भर्ती?
इस रेलवे भर्ती में कुल सात अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं।
-
चीफ लॉ असिस्टेंट – 17 पद
-
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर – 21 पद
-
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर – 8 पद
-
जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) – 79 पद
-
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर – 27 पद
-
साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) – 3 पद
-
लैब असिस्टेंट ग्रेड-III (केमिस्ट एवं मेटलर्जिस्ट) – 36 पद
पदों के अनुसार निर्धारित है उम्र सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमाएं तय की गई हैं।
- चीफ लॉ असिस्टेंट: 18 से 40 वर्ष
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: 18 से 32 वर्ष
- सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर: 18 से 33 वर्ष
- जूनियर ट्रांसलेटर: 18 से 33 वर्ष
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर: 18 से 33 वर्ष
- साइंटिफिक असिस्टेंट: 18 से 35 वर्ष
- लैब असिस्टेंट ग्रेड-III: 18 से 30 वर्ष
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 नवंबर 2026
-
आवेदन की अंतिम तारीख: 4 दिसंबर 2026
-
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 6 दिसंबर 2026
-
आवेदन में सुधार: 7 से 16 दिसंबर 2026
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
उम्मीदवारों को भर्ती अधिसूचना पढ़ने के लिए सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर जाना चाहिए। इसके बाद, पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें https://www.rrbapply.gov.in पर जाना चाहिए। आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। इसके बाद, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करने के बाद, अपने रिकॉर्ड के लिए इसका प्रिंटआउट या PDF कॉपी अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: सीएम हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के राजू
यह भी पढ़ें: JSSC CGL Case: परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई















