Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, एक की मौत, चार घायल

गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, एक की मौत, चार घायल
---Advertisement---

गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर मेहरमा चौक के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में जा घुसा, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश मजदूरी कर घर लौट रहा था और हादसे के समय दुकान पर अपनी साइकिल की मरम्मत करवा रहा था। घायलों में ट्रैक्टर चालक राजन कुमार राम (30 वर्ष), विनोद कुमार (20 वर्ष), सुमन कुमार (20 वर्ष) और कैलाश महलदार शामिल हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेहरमा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूड़नी की ओर से ईंट खाली कर ट्रैक्टर तेज रफ्तार में मेहरमा की ओर आ रहा था। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सीधे एक दुकान में जा घुसा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था।

थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि चालक राजन कुमार को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया है, जबकि घायल कैलाश महलदार को मायागंज भेजा गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मृतक दो महीने पहले ही दिल्ली से अपने घर लौटा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। राकेश कुमार विवाहित था और उसके 4 वर्ष और 6 वर्ष के दो बच्चे हैं।

Also Read- झारखंड में आज भी मिट्टी और फूस के घरों में रहने पर मजबूर हैं लोग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment