Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया

On: February 24, 2026 2:09 PM
Follow Us:
झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 1.58 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया
---Advertisement---
झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट पेश किया है।  इस बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताया जा रहा है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने इस बजट में गरीब, किसान, आदिवासी, महिला और युवाओं को केंद्र में रखकर योजनाओं का खाका तैयार किया गया है। सरकार का दावा है कि यह बजट सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

बजट में शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। राज्य में 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और 5 बालिका आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। धनबाद में 2, पलामू, लातेहारल और गढ़वा में 1-1 बालिका आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। सरकार के इस कदम से ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सकेगी। इस बजट में स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आधारभूत ढांचे के विस्तार पर भी विशेष फोकस किया गया है।

add

सरकार ने महिला और बाल विकास को मजबूत करने के लिए जेंडर और चाइल्ड बजट को प्रमुख स्थान दिया है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार के साथ ही कमजोर वर्गों के लिए सहायता कार्यक्रमों को भी बढ़ाने की योजना है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की विकास दर लगभग 5.96 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।

मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार ने राज्य की आधी आबादी और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सबसे बड़ा वित्तीय प्रावधान किया है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, उनके पोषण और सर्वांगीण विकास के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। यह राशि महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में मील का पत्थर साबित होगी। बाल बजट पिछले साल के 9411 करोड़ रुपए से 15 परसेंट बढ़ाकर 1793 करोड़ रुपए कर दिया गया है। वहीं जेंडर बजट के लिए 34211 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

ग्रामीण झारखंड की तस्वीर बदलने के लिएग्रामीण विकास पर 12,346 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। इस बजट प्रावधान  से गांवों में सड़क, आवास और आजीविका के साधनों का विकास और विस्तार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट को राज्य के समावेशी विकास का दस्तावेज़ बताते हुए कहा कि इससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा और विकास की गति तेज होगी। वहीं विपक्ष ने कई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए।

कुल मिलाकर वित्तीय वर्ष 2026-27 के इस बजट में विकास के साथ कल्याण पर फोकस किया गया है।  गरीबों और महिलाओं सहायता देने पर जोर दिया गया है। कृषि, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में पूंजीगत निवेश से राज्य की अर्थव्यवस्था को लंबी अवधि में मजबूती देने की दिशा में यह बजट एक ठोस कदम माना जा रहा है। कुल मिलाकर, यह बजट समावेशी विकास, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता में सहायक होने वाला लगता है।

Also Read- झारखंड एयर एम्बुलेंस हादसा: रांची से दिल्ली जा रहा विमान चतरा में क्रैश, विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ranchi: 8 अगस्त से 'सखुआ महोत्सव' की शुरुआत, पूरे शहर में एक माह चलेगा पौधारोपण अभियान

Ranchi: 8 अगस्त से ‘सखुआ महोत्सव’ की शुरुआत, पूरे शहर में एक माह चलेगा पौधारोपण अभियान

साहिबगंज से युवती गिरफ्तार, हमीम मंडल मामले में बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, आतंकवाद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज

साहिबगंज: संदिग्ध आतंकवादी समीम मंडल पर बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Dhanbad: भटिंडा फॉल में सेल्फी बनी जानलेवा, आईटीआई परीक्षा देने आए युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

Dhanbad: भटिंडा फॉल में सेल्फी बनी जानलेवा, आईटीआई परीक्षा देने आए युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

DEOGHAR: सरासनी कांवरिया पथ पर भव्य नमो सेवा शिविर शुरू, श्रावणी मेले में लाखों शिवभक्तों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

DEOGHAR: सरासनी कांवरिया पथ पर भव्य नमो सेवा शिविर शुरू, श्रावणी मेले में लाखों शिवभक्तों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, रांच, धनबाद से जमशेदपुर तक मशाल जुलूस

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, रांच, धनबाद से जमशेदपुर तक मशाल जुलूस

Leave a Comment