Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा के मेहरमा में होली और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

On: February 25, 2026 1:57 PM
Follow Us:
गोड्डा के मेहरमा में होली और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
---Advertisement---

आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से गोड्डा के मेहरमा थाना परिसर में शांति समिति की एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इन लोगों ने आपसी समन्वय के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने की। उन्होंने कहा कि होली और ईद जैसे त्योहार सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का संदेश देते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

add

मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष पुलिस गश्ती की व्यवस्था की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। उन्होंने युवाओं से जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि जुलूस मार्ग, नमाज स्थलों और होलिका दहन स्थलों को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डीजे, लाउडस्पीकर एवं अन्य आयोजनों में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की हुड़दंग या शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व उपनिरीक्षक सत्येंद्र ठाकुर ने भी प्रशासनिक स्तर पर समन्वय की जानकारी देते हुए कहा कि पर्व के दौरान बिजली, पानी और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

Also Read- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment