Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

क्या भारतीय शेयर बाजार में सबकुछ ठीक है? क्यों दिन ऊंचाई से 700 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स?

On: February 25, 2026 7:12 PM
Follow Us:
क्या भारतीय शेयर बाजार में सबकुछ ठीक है? क्यों दिन ऊंचाई से 700 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स?
---Advertisement---

आज बाजार में जैसा कारोबार हुआ उसे देखते हुए नवेशक जानना चाहते हैं क्या भारतीय शेयर बाजार में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है? अगर हां तो क्यों दिन ऊंचाई से 700 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स? अच्छी शुरुआत के बाद आज बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। अच्छे ग्लोबल संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई। शुरुआती खरीदारी के बाद सेंसेक्स ने छलांग लगाते हुए 82,950 के पार यानी 83 हजार के करीब पहुंच गया। वहीं निफ्टी शुरुआती कारोबार में 25,650 के करीब पहुंचा।

add

लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी की यह तेजी टिक नहीं पाई। दोपहर के बाद आई मुनाफा वसूली और बिकवाली की मार सेंसेक्स और निफ्टी पर ऐसी पड़ी कि सेंसेक्स 82,300 के नीचे और निफ्टी 25,500 के नीचे बंद हुआ। यानी निफ्टी महज 58 प्वाइंट बढ़कर 25,482 पर बंद हुआ, वहीं सेंसेक्स 50 प्वाइंट बढ़कर 82,276 पर बंद हुआ।

अमेरिकी, एशियाई और यूरोपीय बाजारों की तेजी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार की तेजी टिक नहीं पाई।

आखिरकार बाजार के सोलह सेक्टर्स में तेजी के बावजूद यह हाल क्यों हुआ? आइए जानते हैं बाजार के इंडेक्स के लुढ़कने के पीछे की मुख्य वजह-

मुनाफा वसूली
निवेशकों ने शुरुआती तेजी को भुनाते हुए मुनाफा वसूली शुरू कर दी जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी। अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों ने आज की तेजी को एक सुनहरे मौके की तरह लिया। और इस मौके को मुनाफावसूली के जरिए बेहतर तरीके से भुनाया।

हालांकि घरेलू निवेशकों को बाजार पर भरोसा बरकरार है। 24 फरवरी को जहां FII ने 102 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की वहीं DII ने 3161 करोड़ रुपए की खरीदारी की। 25 फरवरी को भी DII ने 5000 करोड़ से ज्यादा तो FII ने करीब 3000 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

FMCG सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे। वहीं, निफ्टी बैंक 4 प्वाइंट की मामूली गिरावट के साथ 61,043 पर बंद हुआ।

सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में बजाज ऑटो, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस और टीसीएस शामिल हैं। इन शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखा गया।

वहीं, सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में SBI, रिलायंस, अडानी पोर्ट और इटरनल शामिल हैं। इन शेयरों में डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment