Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

IPL के पहले ही मैच में RCB का रौद्र रूप, कोहली-पडिक्कल की आंधी में उड़ा हैदराबाद

IPL के पहले ही मैच में RCB का रौद्र रूप, कोहली-पडिक्कल की आंधी में उड़ा हैदराबाद
---Advertisement---

IPL 2026 की शुरुआत ही दमदार अंदाज में हुई।  रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी।
202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने सिर्फ 15.4 ओवर में मैच खत्म कर दिया और यह जीत पूरी तरह दबदबे वाली रही। कोहली–पडिक्कल की तूफानी साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया। और आरसीबी ने बहुत आसानी से मैच अपनी झोली कर लिया। आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया।

इस जीत के हीरो रहे

विराट कोहली – 38 गेंदों में नाबाद 69 रन
देवदत्त पडिक्कल -26 गेंदों में 61 रन

दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तालमेल के साथ तेज रन बनाए और हैदराबाद के गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। SRH की पारी की शुरुआत लड़खड़ाई लेकिन कप्तान ईशान ने अपना फर्ज निभाते हुएअपना मोर्चा संभाला। खराब शुरुआत के बावजूद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद ने 201 रन बनाए। अभिषेक शर्मा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने पारी को संभाला।

ईशान का शानदार प्रदर्शन

38 गेंदों में 80 रन (8 चौके, 5 छक्के)- आईपीएल में 3000 रन पूरे
अनिकेत वर्मा — 43 रन
हेनरिक क्लासेन — 31 रन

RCB ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की वहीं ईशान किशन को कप्तान के रूप में पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद हार यह दिखाती है कि इस सीजन में मुकाबला कितना कड़ा होने वाला है। आईपीएल 2026 का पहला मैच ही रोमांच से भरपूर रहा। RCB ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं और आपनी ताकत दिखाते हुए आने वाले मुकाबलों के लिए मजबूत संदेश दे दिया है।

आज आईपीएल के 19वें सीजन का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई और तीन बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है।

Also Read- रांची में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नामी रेस्टोरेंट में छापेमारी, ड्रग्स सप्लाई की शिकायत पर मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, ‘फैटी लिवर मूवमेंट’ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल, GM सागर सिंह मीणा की बेरहमी से पिटाई, 7 पुलिसकर्मी घायल

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका!

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका! लातेहार, खूंटी और लोहरदगा में 6,779 पदों पर होगी भर्ती

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या, वॉलमार्ट की पार्किंग में मिला शव, संगठित अपराध से जुड़े होने का शक

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन, झारखंड में शोक की लहर, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Leave a Comment