Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पोते ने अपनी मां के साथ मिलकर दादी की हत्या की, पुलिस ने बहू को गिरफ्तार किया, पोते की तलाश जारी

On: April 6, 2026 3:26 PM
Follow Us:
पोते ने अपनी मां के साथ मिलकर दादी की हत्या की, पुलिस ने बहू गिरफ्तार किया, पोते की तलाश जारी
---Advertisement---

मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां पैसों के विवाद में बहू और पोते ने मिलकर बुजुर्ग दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

add

पूरा मामला मुंगेर जिला के शामपुर थाना क्षेत्र के लौहची गांव का है। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय वासुदेव यादव की 65 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी अपने छोटे बेटे रणजीत यादव के साथ रहती थीं। जबकि उनका बड़ा बेटा राजीव यादव अपने परिवार के साथ पास ही रहता था। जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी और उनकी बहू लाली देवी के बीच अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी ने अपने बेटे से लिए गए पैसे वापस कर दिए थे लेकिन बड़े बेटे यानी राजीव यादव की पत्नी लाली देवी तीन साल का ब्याज मांग रही थी। जिसे लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। इसी विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था जिसे स्थानीय स्तर पर शांत कराया गया था। लेकिन रविवार की शाम विवाद इतना बढ़ गया कि बहू लाली देवी ने अपने बेटों सचिन और अमरेश के साथ मिलकर उर्मिला देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों के अनुसार महज पैसों के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पोता राजकुमार ने बताया कि मेरी दादी की हत्या बड़ी मां और चचेरे भाइयों ने मिलकर पैसों के विवाद में की है।

इसे भी पढ़ें- ईरान के दुर्गम पहाड़ों से अपने पायलट को अमेरिका ने सुरक्षित वापस निकाला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री hemant soren ने किया प्रगति कार्यो की समीक्षा : ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना है लक्ष्य

मुख्यमंत्री hemant soren ने किया प्रगति कार्यो की समीक्षा : ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना है लक्ष्य

पद्मिनी एकादशी क्यों है खास? हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी एकादशी इसे क्यों मानी जाती है?

पद्मिनी एकादशी क्यों है खास? हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी एकादशी इसे क्यों मानी जाती है?

जल जंगल और ज़मीन बचाओ अभियान के तहत का बैठक का आयोजन

“जल जंगल और ज़मीन बचाओ”अभियान के तहत का बैठक का आयोजन: सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया मुंडा ने लिया भाग

Hemant Soren तंज कसते भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने किया प्रेस वार्ता : घुसपौठियों को दमाद बना कर रखने की जरूरत नहीं

Hemant Sorenh पर तंज कसते हुए BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का रांची में प्रेस वार्ता : घुसपैठियों को दमाद बना कर रखने की जरूरत नहीं

जमशेदपुर के पहाड़ी गांवों में विकास की एक किरण आई नज़र: विधायक संजीव सरदार ने सुनी आदिम जनजातीय की शिकायत

जमशेदपुर के पहाड़ी गांवों में विकास की एक किरण आई नज़र: विधायक संजीव सरदार ने सुनी आदिम जनजातीय की शिकायत

नशे के कारोबार में देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार

नशे के कारोबार में देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment