Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पोते ने अपनी मां के साथ मिलकर दादी की हत्या की, पुलिस ने बहू को गिरफ्तार किया, पोते की तलाश जारी

On: April 6, 2026 3:26 PM
Follow Us:
पोते ने अपनी मां के साथ मिलकर दादी की हत्या की, पुलिस ने बहू गिरफ्तार किया, पोते की तलाश जारी
---Advertisement---

मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां पैसों के विवाद में बहू और पोते ने मिलकर बुजुर्ग दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला मुंगेर जिला के शामपुर थाना क्षेत्र के लौहची गांव का है। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय वासुदेव यादव की 65 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी अपने छोटे बेटे रणजीत यादव के साथ रहती थीं। जबकि उनका बड़ा बेटा राजीव यादव अपने परिवार के साथ पास ही रहता था। जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी और उनकी बहू लाली देवी के बीच अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी ने अपने बेटे से लिए गए पैसे वापस कर दिए थे लेकिन बड़े बेटे यानी राजीव यादव की पत्नी लाली देवी तीन साल का ब्याज मांग रही थी। जिसे लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। इसी विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था जिसे स्थानीय स्तर पर शांत कराया गया था। लेकिन रविवार की शाम विवाद इतना बढ़ गया कि बहू लाली देवी ने अपने बेटों सचिन और अमरेश के साथ मिलकर उर्मिला देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों के अनुसार महज पैसों के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पोता राजकुमार ने बताया कि मेरी दादी की हत्या बड़ी मां और चचेरे भाइयों ने मिलकर पैसों के विवाद में की है।

इसे भी पढ़ें- ईरान के दुर्गम पहाड़ों से अपने पायलट को अमेरिका ने सुरक्षित वापस निकाला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

सड़क पर मिले 35 हजार रुपये लौटाकर टोटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

रामगढ़: सड़क पर मिले 35 हजार रुपये लौटाकर टोटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

BCCL नौकरी में नाम बदलकर नियुक्ति का आरोप, 40 साल से न्याय की आस में परिवार, PF राशि को लेकर भी उठे सवाल

BCCL नौकरी में नाम बदलकर नियुक्ति का आरोप, 40 साल से न्याय की आस में परिवार, PF राशि को लेकर भी उठे सवाल

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, पांच दिन के अल्टीमेटम के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, पांच दिन के अल्टीमेटम के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा में भाजपा नेताओं को जमानत के बाद गरमाई सियासत, हरिमोहन मिश्रा बोले- न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, मंत्री की कथित साजिश नहीं होने देंगे कामयाब

जामताड़ा में भाजपा नेताओं को जमानत के बाद गरमाई सियासत, हरिमोहन मिश्रा बोले- न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, मंत्री की कथित साजिश नहीं होने देंगे कामयाब

Leave a Comment