Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय का धरना-प्रदर्शन

On: April 7, 2026 1:44 PM
Follow Us:
झारखंड के टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय का धरना-प्रदर्शन
---Advertisement---

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के लगातार घंटों देरी से संचालन के विरोध में मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप हुए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं और समाजसेवियों ने भाग लिया।

add

इस विरोध प्रदर्शन को विश्व हिंदू परिषद सहित कई सामाजिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में डंका बजाकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और जमकर नारेबाजी की।

विधायक सरयू राय ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे की प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं और राजस्व बढ़ाने के लालच में मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि यात्री ट्रेनों को घंटों आउटर पर खड़ा रखा जा रहा है। पैसेंजर ट्रेनों के अलावा प्रीमियम ट्रेनें भी 3 से 10 घंटे तक की देरी पर चल रही हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चांडिल से टाटानगर तक का लगभग आधे घंटे का सफर अब यात्री ट्रेनों को तय करने में 3 से 4 घंटे लग रहे हैं जो रेलवे की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। सरयू राय ने कहा कि इस अव्यवस्था का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है जो रोजाना ट्रेनों के माध्यम से अपने काम पर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- पोते ने अपनी मां के साथ मिलकर दादी की हत्या की, पुलिस ने बहू को गिरफ्तार किया, पोते की तलाश जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment