Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

CBSE 10वीं में बेटियों का परचम, डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया 99.6% अंकों के साथ बनी झारखंड टॉपर

On: April 16, 2026 11:37 AM
Follow Us:
CBSE 10वीं में बेटियों का परचम, डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया 99.6% अंकों के साथ बनी झारखंड टॉपर
---Advertisement---

CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में झारखंड के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया 99.6% अंकों के साथ  झारखंड टॉपर बनीं। इसबार फिर से बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। झारखंड में इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 और 95 परसेंट से अधिक अंक हासिल किए हैं। जो लगातार बेहतर हो रही शिक्षा व्यवस्था की ओर इसारा करता है। खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला है जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

add

रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और बोकारो जैसे प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में प्रदर्शन शानदार रहा। कई स्कूलों में 100 प्रतिशत स्टूडेंट पास किए है। वहीं अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। शिक्षा विशेषज्ञ इसे अनुशासित तैयारी, अच्छी शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की मेहनत का परिणाम मानते हैं।

CBSE 10वीं परीक्षा में रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। डीपीएस रांची का परिणाम 100 परसेंट रहा यानी यहां के सभी क्षात्र पास हो गए। साथ ही  स्कूल की छात्रा प्रण्या प्रिया ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रण्या ने अपने माता-पिता के साथ ही स्कूल का नाम भी रौशन किया है। प्रण्या का लक्ष्य डॉक्टर बनना और समाज की सेवा करना है।

झारखंड का यह शानदार प्रदर्शन न केवल राज्य के लिए गर्व का विषय है बल्कि हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। यह सफलता बताती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, 2 डिप्टी CM ने भी ली शपथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment