Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, 2 डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

बिहार के पहले बीजेपी मख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, 2 डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ
---Advertisement---

सम्राट चौधरी ने बिहार के नए और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके साथ जेडीयू के दो और नेताओं ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। जिनका नाम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव है। बिहार के लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने इन तीनों नेताओं को शपथ दिलवाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

इसके साथ ही करीब 2 दशक के शासन के बाद बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया। नीतीश कुमार बिहार में करीब 18-19 साल मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने बिहार में सबसे लंबी अवधि का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया। नीतीश युग की समाप्ति के बाद आज से बिहार में सम्राट युग की शुरुआत हो रही है।

बीजेपी के नए मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू हो चुका है। शपथग्रहण समारोह में भाजपा समर्थकों में जबरदस्त का उत्साह देखने को मिला। सम्राट चौधरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी उनकी भूमिका काफी अहम रही है। साथ ही उनके पास सरकार में मंत्री और उपमुख्यमंत्री पद पर काम करने का अनुभव पहले से है।

कौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?

जेडीयू कोटे से पहले उपमुख्यमंत्री बने विजय कुमार चौधरी को नीतीश कुमार का करीबी और एक सफल रणनीतिकार माना जाता है। वहीं  जेडीयू कोटे से दूसरे डिप्टी सीएम बने विजेंद्र यादव ने 1990 में अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया और कोसी इलाके के बड़े चेहरा बनकर उभरे। इन्हें भी नीतीश का बेहद करीबी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा में स्ट्रॉबेरी की खेती कर आत्मनिर्भर बनीं मुसर्रत खातून

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment