9:30 AM

पश्चिम बंगाल में 293 में 239 सीटों के रुझान आ चुके हैं। बीजेपी प्लस 123 सीटों पर आगे वहीं टीएमसी प्लस 110 सीटों पर आगे चल रही है।आसनसोल उत्तर और आसनसोल दक्षिण से बीजेपी आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल में रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तमिलनाडु में 234 में से 197 सीटों के रुझान का चुके हैं। एडीएमके प्लस 60 सीटों पर आगे चल रही है। डीएमके प्लस को 53 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीवीके को 83 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में एडीएमके और टीवीके मिलकर बहुमत के पार।
9 AM
पश्चिम बंगाल में करीब 200 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें 106 सीटों पर बीजेपी प्लस आगे चल रही है वहीं 98 सीटों पर टीएमसी प्लस आगे चल रही है। असम में 58 सीटों पर बीजेपी प्लस आगे चल रही है जबिक कांग्रेस प्लस 13 सीटों पर आगे चल रही है। केरलम में यूडीएफ 30 सीटों पर आगे चल रही है वहीं 10 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी प्लस 8 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में डीएमके प्लस 74 सीटों पर आगे चल रही है जबकि टीवीके 40 सीटों पर आगे चल रही है। एआईएडीएमके प्लस 19 सीटों पर आगे चल रही है। पुडुचेरी में बीजेपी प्लस 3 सीटों पर आगे चल रही है। आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल आगे चल रही हैं। तमिलनाडु के कोलाथुर से अब स्टालिन आगे चलने लगे हैं। कोयंबटूर से टीवीके के विजय आगे चल रहे हैं। असम में रुझानों में बीजेपी को बहुमत। केरल में यूडीएफ को रुझानों में बहुमत।
8:30 AM
पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्लस 35 सीटों पर आगे चल रही है..वहीं टीएमसी प्लस 37 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में डीएमके प्लस 22 सीटों पर आगे चल रही है। टीवीके 2 सीटों पर आगे चल रही है। पुडुचेरी में बीजेपी प्लस 2 सीटों पर आगे चल रही है। केरलम में यूडीएफ 9 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी प्लस 3 सीटों पर आगे चल रही है। असम में बीजेपी प्लस 41 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस प्लस 10 सीटों पर आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल में भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। तमिलनाडु के कोलाथुर से स्टालिन पीछे चल रहे हैं। कोलाथुर सीट से टीवीके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
8 AM
पांच राज्यों के चुनावी नतीजे अब से कुछ देर बाद सामने आने वाले हैं और पूरे देश की नजरें इन परिणामों पर टिकी हुई हैं। तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावी नतीजे सामने आने शुरू हो चुके हैं…केरल से शुरुआती रुझान आने शुरु हो चुके हैं। जहां UDF 6 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि एलडीएफ 3 सीटों पर आगे चल रही है। बंगाल के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे। बीजेपी एक सीट पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में 4 सीटों पर डीएमके प्लस आगे चल रही है। जबकि टीवीके 3 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती दौर में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।





