Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच राज्यों का सबसे तेज़, सबसे सटीक जनादेश LIVE

On: May 4, 2026 2:01 PM
Follow Us:
पांच राज्यों का सबसे तेज़, सबसे सटीक जनादेश LIVE
---Advertisement---

2 PM
पांच राज्यों का सबसे तेज़, सबसे सटीक जनादेश LIVE
अभीतक के रुझानों से पांचों राज्यों की तस्वीर साफ हो गई है। पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है क्योंकि बीजेपी प्रचंड बहुत के साथ आगे बढ़ रही है। 293 सीटों में से बीजेपी 197 सीटों पर आगे चल रही है।
तमिलनाडु में कुल 234 सीटों में से बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। और अबतक के रुझान के अनुसार टीवीके 108 सीटों पर आगे चल रही है। यानी टीवीके को सरकार बनाने के लिए किसी दूसरे दल के सपोर्ट की जरूरत होगी।
वहीं केरल में अबतक के रुझानों के अनुसाल यूडीएफ सरकार बनाती नजर आ रही है।
असम के कुल 126 सीटों में से अभीतक के रुझानों के अनुसार बीजेपी सरकार बनाती नजर आ रही है। क्योंकि बीजेपी प्लस 101 सीटों पर आगे चल रही है।
पुडुचेरी में सरकार बनाने के लिए 16 सीटों की जरूरत है। और अबतक के रुझानों के अनुसार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है क्योंकि बीजेपी प्लस 20 सीटों पर आगे चल रही है।

add

1 PM
पांच राज्यों का सबसे तेज़, सबसे सटीक जनादेश LIVE

पश्चिम बंगाल में आसनसोल, कोलकाता सहित कई जगहों पर बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प देखने को मिली। वहीं बीजेपी की प्रचंड जीत की ओर बढ़ते कदम में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिले के पार्टी दफ्तर में जश्न मनाया जा रहा है। मिठाईयां बांटी जा रही हैं।
केरल में लेफ्ट पार्टी ध्वस्त हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में नई नवेली एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके को धूल चटा दिया है। विजय थलापति चेन्नई के असली किंग बनकर उभरे हैं। असम में एक बार फिर से बीजेपी की सुनामी चली है।

11:30 AM
पांच राज्यों का सबसे तेज़, सबसे सटीक जनादेश LIVE

असम में कुल 126 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें बीजेपी प्लस 99 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस प्लस 25 सीटों पर आगे चल रही है अन्य दल 2 सीटों पर आगे हैं।
पश्चिम बंगाल में 293 में से 286 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें बीजेपी 176 सीटों पर आगे चल रही है जबकि टीएमसी प्लस 107 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस फिलहाल एक भी सीट पर आगे नहीं दिख रही।
तमिलनाडु में कुल 234 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें टीवीके 110 सीटों पर आगे चल रही है। एडीएमके प्लस 72 सीटों पर आगे चल रही है। डीएमके प्लस 52 सीटों पर आगे चल रही है।
पुडुचेरी में 30 में से 29 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें बीजेपी प्लस 15 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस प्लस 11 सीटों पर आगे चल रही है।
केरल में कुल 140 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें यूडीएफ 93 सीटों पर आगे चल रही है वहीं एलडीएफ 42 पर आगे चल रही है। बीजेपी प्लस 2 दो सीटों पर आगे चल रही है जबकि अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।

10:30 AM
पांच राज्यों का सबसे तेज़, सबसे सटीक जनादेश LIVE
असम में 126 में से 125 सीट के रुझान सामने आ चुके हैं जिसमें से 93 सीटों पर बीजेपी प्लस आगे चल रही है जबकि कांग्रेस प्लस 28 सीटों पर आगे चल रही है।
पश्चिम बंगाल में 293 में से 268 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें 141 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। जबकि टीएमसी 119 सीटों पर आगे चल रही है।
पुडुचेरी में 30 में से 23 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें बीजेपी प्लस 13 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगी 6 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 4 सीटों पर आगे हैं।
तमिलनाडु में 234 में से 229 सीटों के रुझान आ चुके हैं। जिसमें इसी बार पार्टी बनाकर मैदान में उतरे एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 107 सीटों पर आगे चल रही है और तमिलनाडु के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। डीएमके प्लस 46 सीटों पर आगे चल रही है। एडीएमके प्लस  78 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 1 सीटे पर आगे हैं।
केरल में कुल 140 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इन रुझानों के मुताबिक यूडीएफ 92 सीटों पर आगे चल रही है। एलडीएफ 144 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी प्लस 1 और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं।

10 AM
पांच राज्यों का सबसे तेज़, सबसे सटीक जनादेश LIVE
पश्चिम बंगाल के रुझानों में बहुमत के पार हो चुकी है  बीजेपी। भवानीपुर से ममता बनर्जी  बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से आगे निकली। तमिलनाडु के रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके। पेरम्बूर से विजय आगे चल रहे हैं। असम में 126 में से 121 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें 94 सीटों पर बीजेपी प्लस आगे चल रही है जबकि कांग्रेस प्लस 26 सीटों पर आगे चल रही है। केरल में 140 में से 137 सीटों के रुझान सामने आ रहे हैं जिसमें यूडीएफ 86 सीटों पर आगे चल रही है वहीं एलडीएफ 46 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी प्लस 5 सीटों पर आगे चल रही है।

9:30 AM

पश्चिम बंगाल में 293 में 239 सीटों के रुझान आ चुके हैं। बीजेपी प्लस 123 सीटों पर आगे वहीं टीएमसी प्लस 110 सीटों पर आगे चल रही है।आसनसोल उत्तर और आसनसोल दक्षिण से बीजेपी आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल में रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। रुझानों में दोनों सीटों से बीजेपी के शुभेंदु अधिगारी आगे चल रहे हैं। बंगाल में  रुझानों में बीजेपी बहुमत के करीब पहुंची।  तमिलनाडु में 234 में से 197 सीटों के रुझान का चुके हैं। एडीएमके प्लस 60 सीटों पर आगे चल रही है। डीएमके प्लस को 53 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में डीएमके तीसरे नंबर पर। वहीं  टीवीके को 83 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में एडीएमके और टीवीके मिलकर बहुमत के पार। केरल में यूडीएफ 81 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी प्लस 10 सीटों पर आगे चल रही है। पुडुचेरी में बीजेपी प्लस 7 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस प्लस  5 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। असम में बीजेपी प्लस 86 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस प्लस 28 सीटों पर आगे चल रही है।

9 AM

पश्चिम बंगाल में करीब 200 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिसमें 106 सीटों पर बीजेपी प्लस आगे चल रही है वहीं 98 सीटों पर टीएमसी प्लस आगे चल रही है। असम में 58 सीटों पर बीजेपी प्लस आगे चल रही है जबिक कांग्रेस प्लस 13 सीटों पर आगे चल रही है। केरलम में यूडीएफ 30 सीटों पर आगे चल रही है वहीं 10 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी प्लस 8 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में डीएमके प्लस 74 सीटों पर आगे चल रही है जबकि टीवीके 40 सीटों पर आगे चल रही है। एआईएडीएमके प्लस 19 सीटों पर आगे चल रही है। पुडुचेरी में बीजेपी प्लस 3 सीटों पर आगे चल रही है। आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल आगे चल रही हैं। तमिलनाडु के कोलाथुर से अब स्टालिन आगे चलने लगे हैं। कोयंबटूर से टीवीके के विजय आगे चल रहे हैं। असम में रुझानों में बीजेपी को बहुमत। केरल में यूडीएफ को रुझानों में बहुमत।

8:30 AM

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्लस 35 सीटों पर आगे चल रही है..वहीं टीएमसी प्लस 37 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में डीएमके प्लस 22 सीटों पर आगे चल रही है। टीवीके 2 सीटों पर आगे चल रही है। पुडुचेरी में बीजेपी प्लस 2 सीटों पर आगे चल रही है। केरलम में यूडीएफ 9 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी प्लस 3 सीटों पर आगे चल रही है। असम में बीजेपी प्लस 41 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस प्लस 10 सीटों पर आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल में भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। तमिलनाडु के कोलाथुर से स्टालिन पीछे चल रहे हैं। कोलाथुर सीट से टीवीके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

8 AM

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे अब से कुछ देर बाद सामने आने वाले हैं और पूरे देश की नजरें इन परिणामों पर टिकी हुई हैं। तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावी नतीजे सामने आने शुरू हो चुके हैं…केरल से शुरुआती रुझान आने शुरु हो चुके हैं। जहां UDF 6 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि एलडीएफ 3 सीटों पर आगे चल रही है।  बंगाल के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे। बीजेपी एक सीट पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में 4 सीटों पर डीएमके प्लस आगे चल रही है। जबकि टीवीके 3 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती दौर में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment