Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की बिगड़ी तबीयत

On: May 9, 2026 12:35 PM
Follow Us:
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की बिगड़ी तबीयत
---Advertisement---

बिहार के सहरसा जिले से एक बार फिर मिड डे मील को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय मुड़चा में मिड डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए सौरबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

add

जानकारी के अनुसार, स्कूल में मिड डे मील खाने के कुछ देर बाद कई बच्चों ने पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में बच्चे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे। अस्पताल में करीब छह दर्जन से अधिक बच्चों को लाया गया, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद कई बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से बच्चों की स्थिति की जानकारी ली और इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान इलाके में यह अफवाह फैल गई कि मिड डे मील के भोजन में सांप का केंचुआ गिरा हुआ था। अफवाह फैलते ही बच्चों और अभिभावकों के बीच डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल पहुंच गए और बच्चों की स्थिति जानने में जुट गए।

हालांकि जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सांप के केंचुए वाली बात को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद एहतियातन उन्हें अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों द्वारा सभी बच्चों का इलाज किया गया और हालत सामान्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। डीएम के अनुसार कुल 15 बच्चों की तबीयत प्रभावित हुई थी और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और भोजन के नमूनों की भी जांच की जाएगी ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि बीते दिन भी सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित बलुवाहा मध्य विद्यालय में मिड डे मील को लेकर इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां भी भोजन में सांप गिरने की अफवाह के बाद करीब 115 बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया था।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। वहीं प्रशासन का कहना है कि स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment