झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध और माफियाओं का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे आम जनता में डरी हूई है .

प्रेस वार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और यह राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। उन्होंने धनबाद के चर्चित प्रिंस खान मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से करवाने की मांग की।

मरांडी ने दावा किया कि पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते अवैध हथियार झारखंड तक पहुंचाए जा रहे हैं, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच होनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि “माफिया और वर्दी वाला माफिया दोनों एक-दूसरे का डोर खोल रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से राज्य में अपराध बढ़ रहा है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो राज्य की स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने राज्य सरकार से कानून व्यवस्था सुधारने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल भी उठाए।





