Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया निरीक्षण

On: May 9, 2026 3:47 PM
Follow Us:
रांची में आंधी-बारिश का कहर, कई जगह पेड़ और मोबाइल टावर गिरे
---Advertisement---

झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पतरातू प्रखंड के कई ग्रामीण इलाकों में सब्जियों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है।

add

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने शुक्रवार को पतरातू प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। किसानों की भिंडी, करेला, लौकी, खीरा, ककड़ी और कद्दू जैसी फसलें भारी बारिश और ओलावृष्टि की वजह से पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।

निरीक्षण के दौरान पतरातू प्रखंड के बीडीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का आकलन किया।

इस मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि लगातार हो रही ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल की जाएगी। विधायक ने कहा कि सरकार तक किसानों की समस्या पहुंचाकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, ग्रामीण किसान महिलाओं ने बताया कि उनके खेतों में कद्दू, नेनुआ, धनिया पत्ता सहित कई प्रकार की सब्जियों की खेती की गई थी, लेकिन ओलावृष्टि और बारिश ने पूरी फसल बर्बाद कर दी। किसानों ने सरकार से जल्द सहायता देने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment