Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची से डेढ़ साल की मासूम बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता, जानकारी देने वाले को 50 हजार का इनाम

On: May 11, 2026 1:30 PM
Follow Us:
रांची से डेढ़ साल की मासूम बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता, जानकारी देने वाले को 50 हजार का इनाम
---Advertisement---

राजधानी रांची से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर खोरहा टोली निवासी मनीष पांडेय की 18 माह की मासूम बेटी “अदिति पांडेय” रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस बच्ची की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है।

add

जानकारी के अनुसार, अदिति पांडेय अचानक घर के आसपास से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

रांची पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने घोषणा की है कि अदिति पांडेय के संबंध में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में किसी प्रकार की जानकारी मिले या कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाना या रांची पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि आम लोगों की एक छोटी सी सूचना भी बच्ची को उसके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।

घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है। स्थानीय लोग भी बच्ची की तलाश में परिवार और पुलिस की मदद कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment