Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Latehar News : सड़क निर्माण में कार्यरत क्लर्क की हत्या और वाहनों में आगजनी की खुलासा

On: May 6, 2025 5:37 PM
Follow Us:
सड़क निर्माण में कार्यरत क्लर्क की हत्या और वाहनों में आगजनी की खुलासा
---Advertisement---

Latehar News : महुआडांर के ओरसापाट में 30 अप्रैल की रात सड़क निर्माण स्थल पर मुंशी अयूब खान की हत्या और ग्रेडर व जेसीबी मशीन में आग लगाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस (Latehar Police) ने भाकपा माओवादी के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.

गिरफ्तार आरोपियों में सत्येंद्र यादव, सूरज नाथ यादव, राजेंद्र यादव, कृष्णा यादव और प्रसाद यादव शामिल हैं।सर्किल इंस्पेक्टर पीर अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सड़क निर्माण के पास इस घटना को भाकपा माओवादी के कुंदन खरवार ने लेवी वसूली के लिए अंजाम दिया था।

इन पांचों ने माओवादियों का साथ दिया था। सत्येंद्र यादव और सूरज नाथ यादव के घर से लेवी के 52 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। धमकी भरा पर्चा और घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।घटना के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर टीम गठित कर जांच की गयी. जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि माओवादियों ने पहले भी ठेकेदार को लेवी वसूलने के लिए पर्चा देकर धमकी दी थी.

Also Read : साईबर अपराधियों पर जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

इधर, घटना के बाद किसी नक्सली संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली। इस कारण लोग असमंजस में थे कि किस संगठन ने घटना को अंजाम दिया है। अब गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि घटना को भाकपा माओवादियों ने अंजाम दिया है। मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मौजूद थे।

रूपेश अग्रवाल लातेहार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment