प्रिंस खान के एक और सहयोगी जेल भेजा गया है । जानकारी के अनुसार सोनू दर्जी उर्फ मंजुर आलम गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गायढेरा का रहने वाला है बताया जा रहा है । प्रिंस खानऔर संगठित गिरोह के व्दारा BCCL ठेकेदारो और आउटसोर्सिंग कंपनियों से रंगदारी वसुलने और जमील के खरिद ब्रिक्री में सहयोग करता था । मंजुर आलम प्रिंस खान के गिरोह के लिए गोले बारूद भी इंतजाम कराता था । जानकारी के अनुसार पकड़े गए अपराधी पास जींदा कारतूस और एक मोबाइल भी बरामद हुए है ।

पिस्टल पांच जिन्दा कारतूस एक मोबाइल बरामद किया गया है ।सोनु दर्जी उर्फ मंजुर आलम के खिलाफ गोविंदपुर बलियापुर थानों में पहले से अपराधीक मामले दर्ज हैं।
आपको बता दें की प्रिंस खान के गिरोह बहुत दिनों से पुलिस के नजरों से फरार चल रहे थे । मिडिया के कई सुत्रों से पता चला है कि मंजुर आलम पुलिस के डर से भूमिगत चल रहा था। पुलिस के तमाम कोशिश के बाद भी मंजुर आलम का कोई सुराग नहीं मिल रहा था । कई जांच के रिपोर्ट के तहत पता चला है की कम ही दिनों मंजुर आलम ने काफी कम समय में अधिक धन इकट्ठा कर लिया था। हाल ही उसने अपने नाम पर गाड़ी लिया था और एक आलिसान घर भी बनवाया था । जिला परिषद् चुनाव में भी अपना भाग्य आजना चुका है।जिसके बीच कई राजनिती से जुड़े लोगों का मंजुर आलम के निजी अवास पर आना -जाना भी लगा रहता था।
पहले भी थे कई मामले दर्ज
पुलिस के रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले मंजुर आलम पर कई इलिगल मामले दर्ज थे- चोरी, डकौती और आर्मस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज थे। गोविंदपुर और बलियापुर में दो- दो मामले दर्ज थे।बरवड्डा थाने में भी एक केस दर्ज किया गया है। जिसके तहत मंजुर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत पेश किया गया जिसके बाद उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिसके बाद पुलिस पुछ-ताछ में गिरोह में शामिल अन्य लोगों का भी खुलासा कर सकता है।





