Jharkhand में अवैध घुसपैठ मामले पर राज्य की राजनीति महौल में सरगर्मी तेज हो गई है।घुसपैठयों के मामलें को लेकर पक्ष विपक्ष आमने -सामने आ चुकी है। पक्ष- विपक्ष दोनों अवैध घुसपैठयों को लेकर दोनों ओर से एक -दुसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का लगा रहे है। इसी बीच अवैध घुसपैठ मामले पर भाजपा ने Jharkhand के हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला है। भाजपा ने कहा इस राज्य में घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या है। यहां की Jharkhand सरकार को कोई ठोस नीति बनाकर एक बड़ी रणनीति बनाने की जरूरत है ताकि घुसपैठ रुक सके भाजपा विधायक प्रकाश राम ने कहा कि SIR के माध्यम से घुसपैठियों को रोकने का प्रयास किया जा सकता है।

Jharkhand में वही घुसपैठ मामले को लेकर CM हेमंत सोरेन को भी केंद्र सरकार पर जमकर बरसते देखा गया। सीएम हेमंत ने डेमोग्राफी में बदलाव की जांच के लिए बनी समिति पर सवाल उठाते हुए कहा यह कद जनता का ध्यान महंगाई जैसा असल मुद्दों से भटकने के लिए उठाया गया है, सीएम सोरेन ने कहा झारखंड के सीमावर्ती जिलों में डिटेंशन सेंटर खोलने की मांग असली मुद्दों से ध्यान भटकने की राजनीति है। उन्होंने कहा अगर घुसपैठ जैसी गतिविधियां होती है तो या गलत है लेकिन इसे रोकने और ऐसी स्थितियों को नियंत्रित करना पूरी तरह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। CM ने कहा डिटेंशन सेंटर कोई नई बात नहीं है यहां पहले भी खुल चुका है अब क्या रांची और हर पंचायत में डिटेंशन सेंटर खोले जाएंगे। सीएम ने कहा आज देश में महंगे पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे हैं लेकिन इन पर चर्चा नहीं की जा रही है।
साथ ही झामुमो कोटे के विधायक और मंत्रियों ने कहा अवैध बांग्लादेश घुसपैठ पर केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा की सीमा को सुरक्षित करनी चाहिए जो केंद्र सरकार के अधीन है जब घुसेंगे ही नहीं तो दूसरे राज्यों में जाने का सवाल ही नहीं खड़ा होता,झामुमो कोटे से मंत्री सुद्धिव्य कुमार सोनू ने कहा इस देश में केंद्रीय गृह मंत्रालय सीमा की सुरक्षा करता है पहले उन्हें जवाब देनी चाहिए की घुसपैठ कैसे हो रहेगी।वही मंत्री चमरा लिंडा ने कहा घुसपैठ को रोकना चाहिए उन्होंने कहा हर राज्य की अपनी कानून और अपने लॉ होते है उसके तहत सभी राज्यों को काम करनी चाहिए। वहीं झामुमो विद्यायक दशरथ गागराई ने कहा अगर झारखंड में घुसपैठ हो रहे हैं तो हमारी सरकार जांच कर कार्रवाई करने को भी तैयार है।
READ ALSO : – Deoghar के एक ऐसा बच्चा जिसने कभी स्कूल में कदम नहीं रखा : वास्तव में पूरे राज्य में “कैलकुलेटर बॉय” के रूप में प्रसिद्धि





