Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

SC ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, 8 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

SC
---Advertisement---

रांची: सुप्रीम कोर्ट (SC) ने झारखंड हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें हाईकोर्ट ने सरहुल पर्व के दिन हुई बिजली कटौती पर स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को फटकार लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी और इस मामले में सरकार से जवाब तलब किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी, जो रामनवमी के बाद होगी।

SC ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई की। अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के प्रबंध निदेशक (MD) को निर्देश दिया कि सरहुल और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बिजली कटौती को न्यूनतम रखा जाए ताकि आम लोगों को ज्यादा दिक्कत न हो। साथ ही, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्थानों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

SC News: क्या है पूरा मामला?

सरहुल पर्व के दिन, 1 अप्रैल को, राज्य में 10-11 घंटे तक बिजली कटौती हुई थी। इस पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने कहा था कि बिजली आपूर्ति एक आवश्यक सेवा है और भविष्य में इस तरह की कटौती नहीं होनी चाहिए, जब तक कि कोई गंभीर आपात स्थिति (जैसे अत्यधिक खराब मौसम) न हो। हाईकोर्ट ने इस मामले पर राज्य सरकार से जवाब भी मांगा था।

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी और त्वरित सुनवाई की अपील की थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

 

यह भी पढ़े: Bhagalpur: वक्फ संशोधन बिल को लेकर लोकसभा में हंगामा, विपक्ष का जबरदस्त विरोध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

Leave a Comment