Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, आसमान में तिरंगा लहराकर हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ

On: July 26, 2026 4:49 PM
Follow Us:
रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, आसमान में तिरंगा लहराकर हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ
---Advertisement---

राजधानी रांची ने शनिवार को पहली बार देश की सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत भव्य तरीके से किया गया। उद्घाटन समारोह देशभक्ति, रोमांच और खेल भावना का अद्भुत संगम बना। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा आसमान में तिरंगा लहराने के साथ हुई। तिरंगे की शान से सजे इस दृश्य ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया और मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इसका स्वागत किया।

इसके बाद भारतीय थलसेना के जवानों ने अपने शानदार युद्धक कौशल, अनुशासन और सामरिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सेना के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भारतीय सेना की पूर्वी कमान की ओर से दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का स्वागत किया गया। समारोह में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कॉम्बैट आईबीजी-23 के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के बाद ट्रॉफी रोड शो निकाला गया, जो दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन से शुरू होकर कोकर, लालपुर, करमटोली रोड, कचहरी रोड और सुजाता चौक होते हुए पुनः दीपाटोली पहुंचा। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रॉफी का स्वागत किया। अब ट्रॉफी टूर का अगला पड़ाव गुमला होगा।

डूरंड कप के ग्रुप-सी के मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएंगे। अब से कुछ देर बाद Jamshedpur FC का मुकाबला Defenders FC से होगा।  यहां जमशेदपुर एफसी, इंडियन एयरफोर्स एफटी, एससी दिल्ली और डिफेंडर्स एफसी के बीच मुकाबले होंगे। खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि सभी मैच दर्शकों के लिए नि:शुल्क होंगे, लेकिन भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रवेश के लिए टिकट लेना अनिवार्य होगा। टिकट वितरण की प्रक्रिया की जानकारी खेल विभाग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

रांची में पहली बार डूरंड कप की मेजबानी को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। यह आयोजन न केवल झारखंड में फुटबॉल संस्कृति को नई पहचान देगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए राज्य की क्षमता को भी मजबूती से स्थापित करेगा।

इसे भी पढ़ें- चांडिल गोलचक्कर पर खाली तेल टैंकर में लगी भीषण आग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment