Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जामताड़ा में उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर नगर भवन की 15 सोलर लाइटें तोड़ी, लाखों की सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जामताड़ा में उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर नगर भवन की 15 सोलर लाइटें तोड़ी, लाखों की सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
---Advertisement---

जामताड़ा शहर के दुलाडीह स्थित नगर भवन परिसर के मार्ग में लाखों रुपये की लागत से लगाई गई 15 सोलर स्ट्रीट लाइटों को उद्घाटन के महज 24 घंटे के भीतर असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। हैरानी की बात यह है कि ये लाइटें केवल एक रात ही जल सकीं। घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की निगरानी पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार नगर भवन परिसर के सौंदर्यीकरण के तहत 2 जून की रात कुल 15 आधुनिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इसके बाद जब 3 जून की रात पहली बार जब ये सभी लाइटें जलीं, तो पूरा नगर भवन परिसर रोशनी से जगमगा उठा। स्थानीय लोगों ने इसे शहर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया था।

लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। 4 जून की सुबह जब लोग नगर भवन परिसर पहुंचे तो सभी 15 सोलर लाइटें टूटी हुई मिलीं। बदमाशों ने एक साथ सभी लाइटों को नुकसान पहुंचाकर लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई।

बताया जा रहा है कि तोड़ी गई इन सोलर स्ट्रीट लाइटों की कीमत लाखों रुपये है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लाइटें क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देते समय किसी को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी। लोगों ने रात्रि गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कभी बाइक चोरी, कभी पुलिस के सामने से टोटो की बैटरी चोरी, तो कभी मवेशी चोरी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं लेकिन इन पर प्रभावी रोक लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि रात में पुलिस पेट्रोलिंग और मोबाइल गश्ती दल सक्रिय रहने के बावजूद असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नगर भवन जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

फिलहाल इस मामले में जामताड़ा थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस संबंध में जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि उन्हें अब तक घटना की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने तथा नगर भवन परिसर समेत शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें- रांची पुलिस ने लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा किया है, रिश्तेदार सहित 4 गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

Leave a Comment