डॉ. Irfan Ansari अपने विवादित बयान को लेकर हमेशा विवाद में रहते है, स्वास्थ मंत्री Irfan Ansari इस बार फिर महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। बता दें कि इन्होनें कहा कि “नाथवानी के नामंकन के बाद पुरूष नेताओं को तो छोड़िए महिलाओं के भी चेहरे चमक रहे हैं” डॉ. Irfan Ansari के इस बयान को लेकर पक्ष- विपक्ष में बयान बाजी तेज हो गई है। इसको लेकर भाजपा नेत्री गीता कोड़ा ने इस पर आपती जतायी है,अंसारी के एक बार फिर विवादित बयान पर भाजपा ने हमला बोला है।

इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा नेत्री गीता कोड़ा ने कहा राज्य सरकार के कांग्रेसी मंत्री इरफान अंसारी द्वारा महिलाओं पर दिया गया अभद्र बयान बेहद ही शर्मनाक है,इस पर आपाति जताते हुए गिता कोड़ा ने कहा कि इस तरह के बयानबाजी कर रहे है इनकी मानसिक सतुंलन बिगड़ गई है। इनको चाहिए जाकर अपना ईलाज कराय जो महिलाओं का सम्मान की नहीं कर सकता है, लोगों का का क्या सेवा करेगा, साथ हि उन्होनें कहा कि मेरी मुख्यंमत्री से अनुरोध है की जहां एक तरफ आप मईयां सम्मान योजना को बढ़ावा देते है वही आपके मंत्री मंडल के सदस्य इस तरह के बयानबाजी करते है।
उन्होनें कहा कि ऐसे वाक्य को बोलने वाले मंत्री को कैसे बर्दास्त कर रहे है आप इनको मंत्री का मंडल से तुंरत हटाना चाहिए। मैं राहुल गांधी से भी अनुरोध कर रही कि ऐसे निट्ठले मंत्री को क्यूं रखे है। अगर आप लोगों में क्षमता नहीं है तो मह लोग काफी है इसको विरोध करने के लिए उन्होंने आगे कहा कि तुरंत आप महिलाओं से माफी मांगे नहीं तो हम लोग जूता पहनाएगें। इरफान अंसारी के न कोई लूर है और न कोई ढंग। मैं Hemant Soren जी से मांग करती हूं कि महिलाओं के प्रति ऐसी गंदी सोंच रखने वाले मंत्री इरफान अंसारी को अविलंब बर्खास्त करें।
बीजेपी की राज्य उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद गीता कोडा से लेकर खबरों की माने तो बीजेपी प्रवक्ता राफिया नाज़ ने भी सभी ने मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने इस बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताया। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेताओं और खासकर इरफान अंसारी ने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है, मंत्री ने पहले भी उनके खिलाफ अपमानजनक बातें कही हैं।वहीं, राफिया नाज़ ने कहा कि अंसारी ने पहले भी अपने शब्दों से महिलाओं का अपमान किया है और योग करने को लेकर उनकी गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है।
कांग्रेस पार्टी ने अतीत में राष्ट्रपति के बारे में भी बेतुकी भाषा का इस्तेमाल किया है। नाज़ ने कहना है कि अंसारी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें इलाज की ज़रूरत है, साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से उन्हें तुरंत RINPAS में भर्ती कराने की अपील की। राज्य उपाध्यक्ष गीता कोडा ने भी मांग की है कि हेमंत सरकार बिना किसी देरी के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करे।
बता दें कि इरफान अंसारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा ये लोग उद्योगपति के पिछे भाग रहे है, सब छोड़िए इनको महिला विधायक को देखिए इनके चेहरे पर चमक आ गया है ऐसा लग रहा है कि दिवाली मना रही है ये लोग और हम ऐसा कभी नहीं होने देगें। झारखंड को तमासा बनाने के लिए नहीं लिया गया है। आगे बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी मानसिकता झारखंडी नहीं है, ये लोग बाहरी लोग है।
इसे भी पढ़े- Mayor संजीव सिंह और बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो के बीच लड़ाई विकास के क्षेत्र में बन सकती है बाधा !





