देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगटी गांव में जमीन पर अवैध कब्जे और शांति भंग करने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के जितेंद्र सिंह ने सारठ थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इसके साथ ही ग्राम प्रधान ने सारठ अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित जितेंद्र सिंह द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उनके जमीन पर जबरन और अवैध रूप से मकान निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस अवैध निर्माण का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट किया गया और गांव का माहौल खराब कर शांति भंग करने का प्रयास किया गया।
अंचलाधिकारी श्री कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि इस संबंध में कर्मचारी और अमीन से जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सारठ में जमीन पर अवैध कब्जे की घटनाओं और विवादों के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन सतर्क है। पहले भी प्रशासन जमीन विवादों को सुलझाने के लिए कई अहम पहल की शुरुआत कर चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द इस विवाद को सुलझा लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- भारत के लिए राहत की खबर, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट





