Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारत के लिए राहत की खबर, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

On: June 15, 2026 2:38 PM
Follow Us:
भारत के लिए राहत की खबर, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
---Advertisement---

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। ये गिरावट होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने की उम्मीद पर देखी जा रही है। नायमेक्स पर आज ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5 परसेंट से ज्यादा  की गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों IOC, BPCL, HPCL जैसी रिटेल कंपनियां कीमतें कम कर सकती हैं। जिससे लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिलेगी क्योंकि फिलहाल देश के कई शहरों पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर मिल रहा है।

add

क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। भारत के लिए ये बड़ी राहत की खबर है।  पश्चिम एशिया में शांति समझौते पर शुक्रवार को साइन किया जाना है और उसी दिन से होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा की है।

हम आपकों बता दें की भारत अपनी जरूरतों का करीब 80 परसेंट क्रूड आयात करता है। और क्रूड की कीमतों में एक डॉलर की भी तेजी आती है तो भारत को अरबों रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। पिछले 4 महीनों से चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान क्रूड की कीमतें 100 डॉलर के ऊपर पहुंच चुकी थी जिसकी वजह भारत को क्रूड आयात के लिए काफी ज्यादा खर्च करना पड़ रहा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलने पर वहां टोल नहीं देना होगा। और जहाजों का आवाजाही सामन्य होगी। इस शांति समझौते से भारत में गैस की किल्लत भी खत्म होगी। दुनिया के कुल ऑयल ट्रांसपोर्ट का 20 फीसदी होर्मुज के रास्ते से गुजरता है। यानी होर्मुज के खुलने पर भारत सहित दुनिया के कई देशों को राहत मिलेगी। अगर जुलाई फ्यूचर की बात करें तो क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है।

इसे भी पढ़ें- पितृ तर्पण का विशेष पर्व आज सोमवती अमावस्या पर कैसे रखें व्रत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद, पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी और सीओ से लगाई न्याय की गुहार

सारठ में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद, पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी और सीओ से लगाई न्याय की गुहार

राज्यसभा चुनाव में गरमाई Jharkhand politics : अमर कुमार बावरी ने कहा- कांग्रेस का वर्ड और एक्शन साथ नहीं है

राज्यसभा चुनाव में गरमाई Jharkhand politics : अमर कुमार बावरी ने कहा- कांग्रेस का वर्ड और एक्शन साथ नहीं है

धनबाद के IIT (ISM) में "ब्रेकिंग बैरियर्स, बिल्डिंग इंक्लूसिव स्पेस चैलेंज एंड स्ट्रेटेजीज पर किया गया चर्चा : प्रोफेसर फॉक्स रहे मुख्य अतिथि

धनबाद के IIT (ISM) में “ब्रेकिंग बैरियर्स, बिल्डिंग इंक्लूसिव स्पेस चैलेंज एंड स्ट्रैटेजी पर किया गया चर्चा : प्रोफेसर फॉक्स रहे मुख्य अतिथि

वैध माइंस में दुर्घटना मामले पर संज्ञान लेने पहुंचे Babulal Marandi : कहा - सरकार की लापरवाही है !

वैध माइंस में दुर्घटना मामले पर संज्ञान लेने पहुंचे Babulal Marandi : कहा – सरकार की लापरवाही है !

PM मोदी के 12 years पूरे होने पर जगह - जगह पर किए जा रहे है कार्यशाला का आयोजन : मोदी के योजनाओं ने दिया है घरलू स्तर पर रोजगार

PM मोदी के 12 years पूरे होने पर जगह – जगह पर किए जा रहे है कार्यशाला का आयोजन : मोदी के योजनाओं ने दिया है घरलू स्तर पर रोजगार

आज सोमवती अमावस्या पर कैसे रखें व्रत, शिव आराधना और पितृ तर्पण का विशेष पर्व

आज सोमवती अमावस्या पर कैसे रखें व्रत, शिव आराधना और पितृ तर्पण का विशेष पर्व

Leave a Comment