जब से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को नशा मुक्त बनाने को लेकर अभियान चलया तब से झारखंड पुलिस सक्रिय हो गई है। बता दें कि हाल ही में DEOGHAR Police को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा थाना क्षेत्र के DEOGHAR Police ने कोरियासा मैदान में छापेमारी कर अवैध गांजा की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल द्वारा की गई। DEOGHAR Police ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 1.9 किलोग्राम गांजा, एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, 5150 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरामद गांजा में लाल गोविंद मंडल के पास से 1189 ग्राम, बिंदु कुमार मंडल के पास से 281 ग्राम तथा कुनाल मंडल के पास से 411 ग्राम गांजा मिला है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल गोविंद मंडल (27 वर्ष), बिंदु कुमार मंडल तथा कुनाल मंडल के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ कुंडा थाना कांड संख्या 75/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाया था तब अधिकारियों से कहा था कि नशीले एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थ के सेवन से मनुष्य के स्वास्थ्य में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. सभी के सहयोग से राज्य को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है साथ हि उन्होंने कहा था कि हमारी राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह से नष्ट कर देता है. यह न केवल नशा करने वाले व्यक्ति को बीमार बनाता है, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को भी गहरे संकट में डाल देता है, इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा।
इसे भी पढ़े- झारखंड को नशा मुक्त बनाने की ओर Hemant government उठा रही है महत्वपूर्ण कदम





