Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Biomedical waste वेस्ट जलाने के विवाद में हुए केस का फैसला आज : जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी को धनबाद कोर्ट से मिली जमानत

Biomedical waste वेस्ट जलाने के विवाद में हुए केस का फैसला आज : जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी को धनबाद कोर्ट से मिली जमानत
---Advertisement---

धनबाद  के गोविंदपुर में Biomedical waste जलाने के विवाद में हुए केस में आज सम्बन्धित जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी तथा अन्य 6 लोगों को धनबाद कोर्ट से जमानत मिली । जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी ने कहा कि पिछड़ी में हुए जन आंदोलन जो कि Biomedical waste  को जलाने को लेकर हुए मुकदमे में आज हम लोगों को जमानत मिला है । स्वाति कुमारी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में एक तो Biomedical waste कचरा जलाया जा रहा है और जब जनप्रतिनिधि इस गलत कृत्य के खिलाफ आवाज उठाते है तो उन पर मुकदमा किया जाता है उन्हें मुकदमा करके डरने की कोशिश की जाती है । इस सब में बरवाअड्डा थाना प्रभारी की जांच होनी चाहिए कि किस आधार पे आपने गांव के भोले भाले लोगों पर मुकदमा किया ।

बरवाअड्डा थानेदार तो एक दम करप्ट है । उनकी भी जांच होनी चाहिए ।स्वाति कुमारी ने कहा कि अब चाहे कितना भी मुकदमा करिए हम लोग डरने वाले नहीं है और आम जनता के मुद्दे के लिए हमेशा आवाज उठाएंगे। वही जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी के प्रतिनिधि दिलीप चौधरी ने कहा कि जो झूठा आरोप हम लोगों पर लगाया गया था हमें न्यायालय पर विश्वास था और हमें जमानत भी मिली ।

आगे लड़ाई जारी रहेगी हम जनता के समस्या के लिए हमेशा लड़ने को तैयार है चाहे उसका अंजाम कुछ भी हो । दिलीप चौधरी का आरोप है कि बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में लाकर फेक दिया जाता है जिस कारण बगल में हो रहे खेतों में बैंडेज इंजेक्शन का नीडल इत्यादि निकलता है वहां के किसान इस कारण खेतों में खेती करना छोड़ रहे है ।

बच्चे जब मैदानों में खेलते है तो उनके पैरों में इंजेक्शन के नीडल चुभ रहे है । हमने अपने निजी स्वार्थ के लिए विरोध नहीं किया था ये पूरे गांव के लोगों की परेशानी है जिसें हम लोगों पर ही झूठा मुकदमा करके डरने की कोशिश और आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है । अब जनता चुप नहीं रहेगी और अन्याय के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ेंगे ।

इसे भी पढ़े – T20 Cricket लीग 2026 के आठवें दिन : जमशेदपुर स्टीलर्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 16 रनों से हराया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment