धनबाद के गोविंदपुर में Biomedical waste जलाने के विवाद में हुए केस में आज सम्बन्धित जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी तथा अन्य 6 लोगों को धनबाद कोर्ट से जमानत मिली । जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी ने कहा कि पिछड़ी में हुए जन आंदोलन जो कि Biomedical waste को जलाने को लेकर हुए मुकदमे में आज हम लोगों को जमानत मिला है । स्वाति कुमारी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में एक तो Biomedical waste कचरा जलाया जा रहा है और जब जनप्रतिनिधि इस गलत कृत्य के खिलाफ आवाज उठाते है तो उन पर मुकदमा किया जाता है उन्हें मुकदमा करके डरने की कोशिश की जाती है । इस सब में बरवाअड्डा थाना प्रभारी की जांच होनी चाहिए कि किस आधार पे आपने गांव के भोले भाले लोगों पर मुकदमा किया ।

बरवाअड्डा थानेदार तो एक दम करप्ट है । उनकी भी जांच होनी चाहिए ।स्वाति कुमारी ने कहा कि अब चाहे कितना भी मुकदमा करिए हम लोग डरने वाले नहीं है और आम जनता के मुद्दे के लिए हमेशा आवाज उठाएंगे। वही जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी के प्रतिनिधि दिलीप चौधरी ने कहा कि जो झूठा आरोप हम लोगों पर लगाया गया था हमें न्यायालय पर विश्वास था और हमें जमानत भी मिली ।
आगे लड़ाई जारी रहेगी हम जनता के समस्या के लिए हमेशा लड़ने को तैयार है चाहे उसका अंजाम कुछ भी हो । दिलीप चौधरी का आरोप है कि बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में लाकर फेक दिया जाता है जिस कारण बगल में हो रहे खेतों में बैंडेज इंजेक्शन का नीडल इत्यादि निकलता है वहां के किसान इस कारण खेतों में खेती करना छोड़ रहे है ।
बच्चे जब मैदानों में खेलते है तो उनके पैरों में इंजेक्शन के नीडल चुभ रहे है । हमने अपने निजी स्वार्थ के लिए विरोध नहीं किया था ये पूरे गांव के लोगों की परेशानी है जिसें हम लोगों पर ही झूठा मुकदमा करके डरने की कोशिश और आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है । अब जनता चुप नहीं रहेगी और अन्याय के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ेंगे ।
इसे भी पढ़े – T20 Cricket लीग 2026 के आठवें दिन : जमशेदपुर स्टीलर्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 16 रनों से हराया





