Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मोटरसाइकिल (Motorcycle) चोरी करने वालो का गिरोह का पर्दाफाश: चोरों के पास 13 मोटरसाइकिल किया गया जब्त

On: June 22, 2026 4:16 PM
Follow Us:
मोटरसाइकिल (Motorcycle ) चोरी करने वालो का गिरोह का पर्दाफाश: चोरों के पास 13 मोटरसाइकिल किया गया जब्त
---Advertisement---

धनबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल (Motorcycle )चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। निरसा अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक (Motorcycle ) चोरी  की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 13 मोटरसाइकिल (Motorcycle )  चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला विशेष औजार बरामद किया गया है।

इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि मामला कालूबथान ओपी क्षेत्र का है, जहां 19 जून को एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 21 जून को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के पास छापेमारी कर पांच आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार चौहान, मनीष कुमार दुबे, सूरज हेम्ब्रम, चंदन कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोग संगठित होकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट तोड़ देते थे, चेचिस नंबर मिटाकर और बाइक का रंग बदलकर उसे बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 13 मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही बाइक का लॉक तोड़ने और स्टार्ट करने में इस्तेमाल होने वाला पेचकस जैसा औजार भी जब्त किया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ धनबाद तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े- सड़क चौड़ीकरण की वजह हटाई गई सड़क से बड़ी दुकानें (Shops) : दुकनदारों ने दि आंदोलन की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

Leave a Comment