धनबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल (Motorcycle )चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। निरसा अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक (Motorcycle ) चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 13 मोटरसाइकिल (Motorcycle ) चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला विशेष औजार बरामद किया गया है।

इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि मामला कालूबथान ओपी क्षेत्र का है, जहां 19 जून को एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 21 जून को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के पास छापेमारी कर पांच आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार चौहान, मनीष कुमार दुबे, सूरज हेम्ब्रम, चंदन कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोग संगठित होकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट तोड़ देते थे, चेचिस नंबर मिटाकर और बाइक का रंग बदलकर उसे बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 13 मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही बाइक का लॉक तोड़ने और स्टार्ट करने में इस्तेमाल होने वाला पेचकस जैसा औजार भी जब्त किया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ धनबाद तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़े- सड़क चौड़ीकरण की वजह हटाई गई सड़क से बड़ी दुकानें (Shops) : दुकनदारों ने दि आंदोलन की चेतावनी





