झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के पहले सेमी-फ़ाइनल में कुछ ऐसा हुआ कि T20 मैच का completely सुरत बदल गया बता दें कि Jamshedpur Steelers ने कोयलांचल सुपर किंग्स को 79 रनों से हराकर कर पूरी तरह (completely) सेमा – फाईनल में पहुंच चुकी है । सुपर किंग्स ने लीग स्टेज में दबदबा बनाया था और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थे। इस शानदार जीत के साथ Jamshedpur Steelers ने फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि सुपर किंग्स जिन्हें ख़िताब का सबसे मज़बूत दावेदार माना जा रहा था का सफ़र सेमी-फ़ाइनल में ही खत्म हो गया। JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में कोयलांचल सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। उनका फ़ैसला पूरी तरह (completely) से शुरू में सही लग रहा था क्योंकि Jamshedpur Steelers ने सिर्फ़ 47 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद मैदान पर जो हुआ, उसने मैच की दिशा और सूरत पूरी तरह बदल दी।

कुमार करण और रवि शर्मा की जोड़ी ने ऐसा तूफ़ान मचाया कि सुपर किंग्स के गेंदबाज़ बस देखते ही रह गए। इन दोनों बल्लेबाज़ों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 203 रनों की साझेदारी की, जो लीग की सबसे यादगार साझेदारियों में से एक बन गई। कुमार करण ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 63 गेंदों पर नाबाद 143 रन बनाए; उनकी पारी में चौकों और छक्कों की बौछार थी, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दूसरी ओर, रवि शर्मा ने बेहतरीन साथ दिया और 46 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए। अपनी ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी के दम पर स्टीलर्स ने तय 20 ओवरों में 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोयलांचल सुपर किंग्स शुरू से ही दबाव में दिखे। उनके बल्लेबाज़ कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना पाए और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालाँकि, कप्तान उत्कर्ष सिंह ने एक छोर संभाले रखते हुए बहादुरी से संघर्ष किया। उन्होंने शानदार शतक जड़ा और सिर्फ़ 46 गेंदों पर 101 रन बनाए, साथ ही अपनी टीम को आख़िर तक मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से उम्मीद के मुताबिक साथ नहीं मिला। रॉबिन मिंज के 14 रनों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज़ कोई खास योगदान नहीं दे सका।
स्टीलर्स के गेंदबाज़ों ने बल्लेबाज़ों की इस मेहनत का पूरा फ़ायदा उठाया। प्रतीक रंजन और मो. कौनेन कुरैशी ने तीन-तीन विकेट लेकर सुपर किंग्स की बैटिंग लाइनअप की कमर तोड़ दी, जबकि अमन कुमार सिंह ने दो अहम विकेट झटके। पूरी टीम 17.3 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे जमशेदपुर स्टीलर्स को 79 रन की यादगार जीत मिली।
इस मुकाबले की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि लीग स्टेज के दौरान कोयलांचल सुपर किंग्स ने स्टीलर्स को 250/2 का स्कोर बनाकर हराया था। हालांकि, सेमीफाइनल के बड़े मंच पर जमशेदपुर ने उसी अंदाज में वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। यही वजह है कि इस जीत को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।
कुमार करण, जिन्होंने 143 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। जमशेदपुर स्टीलर्स की नजरें अब खिताब पर हैं, जबकि कोयलांचल सुपर किंग्स—जिन्होंने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्हें निराशा के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। फाइनल से पहले इस प्रदर्शन से स्टीलर्स ने साफ कर दिया है कि खिताब की लड़ाई में उन्हें हल्के में लेने वाली किसी भी टीम को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
इसे भी पढ़े – JMM संस्थापक नेता शिबू सोरेन मरणोपरांत दिया जाएगा ‘पद्म भूषण’ : जन-कल्याण के क्षेत्र में था अहम योगदान





