Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुहर्रम पर्व (festival) को लेकर शहर में तैयारी तेज :डीसी आवास के पास किया मॉकड्रिल का आयोजन

मुहर्रम पर्व (festival) को लेकर शहर में तैयारी तेज :डीसी आवास के पास किया मॉकड्रिल का आयोजन
---Advertisement---

पाकुड़ में आगामी मुहर्रम पर्व  (festival)  के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मुहर्रम पर्व (festival) को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने डीसी आवास के पास एक विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया ।मुहर्रम पर्व (festival) दौरान विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों के कौशलों की जांच की गई। इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य पर्व के दौरान किसी भी संभावित उपद्रव की घटना को रोकना और पुलिस की तैयारियों का जायजा लेना था। इस मॉकड्रिल में एसपी अनुदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। जैप, आईआरबी और जिला बल के जवानों ने उपद्रव की स्थिति से निपटने और भीड़ को नियन्त्रित करने के उपायों का पूर्वाभ्यास किया। इसमें भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन किया गया।

वही मॉकड्रिल के तुरंत बाद एसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना, अफवाहों को रोकना और क्षेत्र में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है। प्रशासन ने आम जनता से भी त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है…

इस दौरान एसपी अनुदीप सिंह ने जवानों को ब्रीफिंग करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ अमर्यादित व्यवहार या अशोभनीय भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। वरीय पदाधिकारी के आदेश के बिना बल प्रयोग न करने और निर्धारित पोस्ट न छोड़ने की हिदायत भी दी गई…एसपी ने सभी सुरक्षा बलों को 24 घंटे दंगा रोधी उपकरणों जैसे हेलमेट, लाठी, शील्ड, बॉडी प्रोटेक्टर और टीजी गन के साथ तैयार रहने को कहा…उन्होंने असामाजिक तत्वों द्वारा उकसाने की कोशिशों के प्रति आगाह करते हुए संयम बरतने और पर्व के दौरान पूरी तरह चौकस रहने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़े – नमेला से दिल्ली तक गूंजा संघर्ष (struggle)का सफर : शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्मभूषण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment