मतदाता सूची गहन विशेष पुनरीक्षण SIR 2026 को लेकर जिला के उपायुक्त सहयू निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन के द्वारा समाहरणालय सभागार में SIR 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया । डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग का निर्देश हमें मिलता है सेंट्रल से या स्टेट से सी.ओ ऑफिस से उसमें मूलतः यही आ रहा है SIR 2026 को लेकर डीसी ने आदेश दिया कि कोई योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में ना छूट जाए और जो अयोग्य व्यक्ति है उसका नाम सूची में ना रह जाए इसी पिलर को लेके हम काम कर रहे है और पूरी जो दिशा निर्देश दिए गए है उसके अनुसार ही काम किया जा रहा है । हमने बी. एल.ओ , सुपरवाइजर और सम्बन्धित वॉलिंटियर , यह तक की बी. एल. ए तक प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा है ।

हमारी कोशिश है कि जिले के डीईओ से लेकर फ़िडल लेवल के जो बी एल ओ है वो ट्रेंड हो सके और जो blo और वॉलेंटियर के माध्यम से घर घर जा कर जो SIR की प्रक्रिया है उसमें कोई वोटर गलत न आ जाए और कोई वोटर छूट न जाए । वोटर्स की मेपिंग का काम चल रहा है और हर दिन 1% से 2% यानि लगभग लोकल पॉपुलेशन का 20 हजार नाम का वेरिफिकेशन हो रहा जो कि एक अच्छे नंबर आंकड़े पर पहुंचेगा । लेकिन अनमैप्ड वोटर की वजह खास कर धनबाद जिला में धनबाद शहरी और झरिया साइड ज्यादा है क्योंकि एक तो ये शहरी क्षेत्र है और दूसरा खनन के कारण विस्थापन भी है । हमारे प्रोटोकॉल के हिसाब से जो डेथ वोटर्स है उनका सूची से नाम हटाना है । जो एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट हुए है उनका एड्रेस चेंज करना और वेरिफाई करना । जो डुप्लीकेट वोटर्स है उनका नाम सूची से हटाना । नए 18 वर्ष से अधिक के वोटर्स का नाम सूची में जोड़ना ।
माइनिंग के कारण जो लोग दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हुए है उनका एड्रेस वेरिफाई करके सूची में जोड़ना आदि काम चल रहे है । ग्रामीण क्षेत्रों में मेपिंग का काम तेज है। शहर में जनसंख्या और घर ज्यादा है और काफी लोग एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हुए है तो उनका एड्रेस चेंज और वेरीफाई करना इसलिए थोड़ा प्रोसेस धीरे है । डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि मेरी अपील है सभी शहरी मतदाताओं से की वह आगे आए अपना नाम सूची में जुड़वाए किसी वोटर्स का नाम छूट रहा तो उनका नाम जुड़वाए और अगर किसी फर्जी वोटर का नाम है तो उसको हटाने में blo की मदद करे ।





