Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक बार फिर हाथियों ने मचाया कोहराम, डोमचांच (Domchanch) प्रखण्ड के महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

On: June 25, 2026 12:07 PM
Follow Us:
एक बार फिर हाथियों ने मचाया कोहराम, डोमचांच (Domchanch) प्रखण्ड के महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट
---Advertisement---

कोडरमा जिले में हाथियों का उत्पात एक बार फिर से शुरू हो गया है। बीते दो दिन पहले हाथियों के एक झुंड ने डोमचांच (Domchanch) प्रखण्ड के गोलगो गांव में जहां गरीब किसानों के घर को ध्वस्त करते हुए उन्हें लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया था। वहीं बुधवार की देर रात हाथियों के झुंड ने डोमचांच (Domchanch) प्रखंड के धुरोडीह गांव में कई घरों के बाउंड्री को ध्वस्त करते हुए गुरुवार की अहले सुबह  डोमचांच (Domchanch) प्रखण्ड के तेतरियाडीह गांव में एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक महिला की पहचान तेतरियाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय सुदामा देवी पति केदार मेहता के रूप में की गई है। मृतका सुदामा देवी के भाई के अनुसार सुदामा देवी गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे खेतों की ओर टहलने गई हुई थी।

add

इसी दौरान एक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। हालांकि सुदामा देवी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह खेतों में गिर गई और हाथी ने उसे कुचल दिया। जिससे उनकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इधर हाथियों के फिर से शुरू हुए हमले ने जहां एक ओर वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है, वहीं इससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो वर्षों में हाथियों के हमले में 2 दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को लाखों का नुकसान हो चुका है। इन सब के बावजूद वन विभाग की टीम हाथियों को यहां से बाहर खदेड़ने में असक्षम है।

सूचना मिलने पर, स्टेशन हाउस ऑफिसर अभिमन्यु परिहारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से राहत दिलाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा देने की माँग की है।

इसे भी पढ़े – लखनऊ में शैक्षणिक संस्थान (institution) में हुए हादसे के बाद , धनबाद जिला प्रशासन ने उठाई कड़ी कदम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म (gang-rape )और हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,सोहराई पहाड़ के पास से शव किया बरामद

सामूहिक दुष्कर्म (gang-rape )और हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,सोहराई पहाड़ के पास से शव किया बरामद

माइनिंग सर्वेयर प्रशिक्षण (training) में सफल अभ्यर्थियों को दिया गया सर्टिफिकेट, तीन बैच का प्रशिक्षण हुआ पूरा

माइनिंग सर्वेयर प्रशिक्षण (training) में सफल अभ्यर्थियों को दिया गया सर्टिफिकेट, तीन बैच का प्रशिक्षण हुआ पूरा

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने केंद्र सरकार पर कड़ा निशाना साधा , पेपर लीक की घटना पर केंद्र सरकार बेअसर

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने केंद्र सरकार पर कड़ा निशाना साधा , पेपर लीक की घटना पर केंद्र सरकार बेअसर

निर्जला महा एकादशी (Maha Ekadashi) पर लोगों में उत्साह , बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना

निर्जला महा एकादशी (Maha Ekadashi) पर लोगों में उत्साह , बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना

लखनऊ में शैक्षणिक संस्थान (institution) में हुए हादसे के बाद , धनबाद जिला प्रशासन ने उठाई कड़ी कदम

लखनऊ में शैक्षणिक संस्थान (institution) में हुए हादसे के बाद , धनबाद जिला प्रशासन ने उठाई कड़ी कदम

C.P. Singh के बयान से झारखंड की राजनिति गरमाई: राकेश सिन्हा ने कहा-BJP विधायक फूहड़ भाषा का प्रयोग करते है

C.P. Singh के बयान से झारखंड की राजनिति गरमाई: राकेश सिन्हा ने कहा-BJP विधायक फूहड़ भाषा का प्रयोग करते है

Leave a Comment